Canvas
Lady Making a Garland

ShringaraBeginner

फ़ूलों के रंग से

Phoolon Ke Rang Se

Gopaldas 'Neeraj'
2 min read 8 versesFlowers

8 verses · ~2 min

फूलो के रंग से, दिल की कलम से तुझको लिखी रोज पाती. . कैसे बताऊँ किस-किस तरह से पल-पल मुझे तू सताती. .

तेरे ही सपने ले कर के सोया. . तेरी ही यादो मे जागा. तेरे खयालो मे उलझा रहा यूं जैसे कि माला मे धागा. .

बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार. . लेना होगा, जनम हमे कई-कई बार. .

इतना मदिर इतना मधुर तेरा-मेरा प्यार. . लेना होगा जनम हमे कई-कई बार. .

साँसो की सरगम. . धड़कन की वीणा. . सपनों की गीतांजली तुम मन की गली मे महके जो हरदम ऐसी जूही की कली तुम. . छोटा सफर हो . . लम्बा सफर हो सूनी डगर हो या मेला. . याद तू आये मन हो जाये भीड़ के बीच अकेला. .

बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार. .

पूरब हो. . पश्चिम उत्तर हो दक्खिन तू हर जगह मुस्कुराये. . जितना ही जाऊँ मैं दूर तुझसे उतनी ही तू पास आये. . आंधी ने रोका पानी ने टोका दुनिया ने हँसकर पुकारा तस्वीर तेरी लेकिन लिये मैं कर आया सबसे किनारा. .

हाँ बादल बिजली चंदन पानी जैसा अपना प्यार लेना होगा जनम हमे कई-कई बार. .

इति

Gopaldas 'Neeraj'

The Poet

गोपालदास "नीरज

Gopaldas 'Neeraj'

Lady Making a Garland

Paired Painting

Lady Making a Garland

In this transcendent work, Raja Ravi Varma captures a quiet, intimate moment of domestic grace and devotion. A young woman sits in soft light, delicately stringing fragrant white and pink blossoms into a traditional floral garland. Her dark, cascading hair, luminous skin, and traditional ornaments speak volumes of her classical elegance. Varma masterfully employs European academic realism, yet the soul of the painting remains entirely Indian, evoking the timeless poetic moods of classical literature and daily ritual.

Open the viewer →