
दिया जलता रहा
Diya Jalta Raha
Gopaldas 'Neeraj'
11 verses · ~30 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Chalte Chalte Thak Gaye Pair
Gopaldas 'Neeraj'4 verses · ~2 min
चलते-चलते थक गए पैर फिर भी चलता जाता हूँ! पीते-पीते मुँद गए नयन फिर भी पीता जाता हूँ! झुलसाया जग ने यह जीवन इतना कि राख भी जलती है, रह गई साँस है एक सिर्फ वह भी तो आज मचलती है, क्या ऐसा भी जलना देखा-
जलना न चाहता हूँ लेकिन फिर भी जलता जाता हूँ! चलते-चलते थक गए पैर फिर भी चलता जाता हूँ! बसने से पहले लुटता है दीवानों का संसार सुघर, खुद की समाधि पर दीपक बन जलता प्राणों का प्यार मधुर, कैसे संसार बसे मेरा-
हूँ कर से बना रहा लेकिन पग से ढाता जात हूँ! चलते-चलते थक गए पैर फिर भी चलता जाता हूँ! मानव का गायन वही अमर नभ से जाकर टकाराए जो, मानव का स्वर है वही आह में भी तूफ़ान उठाए जो, पर मेरा स्वर, गायन भी क्या-
जल रहा हृदय, रो रहे प्राण फिर भी गाता जाता हूँ! चलते-चलते थक गए पैर फिर भी चलता जाता हूँ! हम जीवन में परवश कितने अपनी कितनी लाचारी है, हम जीत जिसे सब कहते हैं वह जीत हार की बारी है, मेरी भी हार ज़रा देखो- आँखों में आँसू भरे किन्तु अधरों में मुसकाता हूँ! चलते-चलते थक गए पैर फिर भी चलता जाता हूँ!
इति

Paired Painting
Shiva Carrying the Body of Sati
This poignant mural captures a sorrowful chapter of Hindu mythology: the moment Lord Shiva wanders the cosmos in a state of profound grief, cradling the mortal remains of his beloved Sati. His expression, painted with a heavy, melancholic stillness, reflects the deep cosmic detachment and pain that precedes the dance of destruction and the subsequent rebirth of the universe. The artist portrays Shiva not merely as a destroyer, but as a husband consumed by an inconsolable loss. Rendered with humble grace on the temple walls, the work reminds all devotees of the intense devotion and sacrifice that define the sacred bond between the divine couple.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chalte Chalte Thak Gaye Pair carries.