
मेरा नाम लिया जाएगा
Mera Naam Liya Jayega
Gopaldas 'Neeraj'
5 verses · ~20 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
अब बुलाऊँ भी तुम्हें तो तुम न आना! टूट जाए शीघ्र जिससे आस मेरी छूट जाए शीघ्र जिससे साँस मेरी, इसलिए यदि तुम कभी आओ इधर तो द्वार तक आकर हमारे लौट जाना! अब बुलाऊँ भी तुम्हें...!!
देख लूं मैं भी कि तुम कितने निठुर हो, किस कदर इन आँसुओं से बेखबर हो, इसलिए जब सामने आकर तुम्हारे मैं बहाऊँ अश्रु तो तुम मुस्कुराना। अब बुलाऊँ भी तुम्हें...!!
जान लूं मैं भी कि तुम कैसे शिकारी, चोट कैसी तीर की होती तुम्हारी, इसलिए घायल हृदय लेकर खड़ा हूँ लो लगाओ साधकर अपना निशाना! अब बुलाऊँ भी तुम्हें...!!
एक भी अरमान रह जाए न मन में, औ, न बचे एक भी आँसू नयन में, इसलिए जब मैं मरूं तब तुम घृणा से एक ठोकर लाश में मेरी लगाना! अब बुलाऊँ भी तुम्हें...!!
इति

Paired Painting
Jatayu Vadham
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ab Bulau Bhi Tumhein carries.