
बैठे हैं दो टीले
Baithe Hain Do Tile
Naresh Saxena
3 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~2 min
अरे कोई देखो मेरे आंगन में कट कर गिरा मेरा नीम गिरा मेरी सखियों का झूलना बेटे का पलना गिरा गिरी उसकी चिडि़यां देखो उड़ा उनका शोर देखो एक घोंसला गिरा- देखो वे आरा ले आए ले आए कुल्हाड़ी और रस्सा ले आए उसे बांधने देखो कैसे काँपी उसकी छाया उसकी पत्तियों की छाया जिनसे घाव मैने पूरे देखो कैसे कटी उसकी छाल उसकी छाल में धंसी कुल्हाड़ी की धार मेरे गीतों में धंसी मनौती में धंसी मेरे घावों में धंसी कुल्हाड़ी की धार बेटे ने गिन लिये रूपये मेरे बेटे ने देखो उसके बाबा ने कर लिया हिसाब उसे ले गए जैसे कोई ले जाए लावारिस लाश घसीट कर ऐसे उसे ले गए ले गए आंगन की धूप छांह सुबह शाम चिडि़यों का शोर ले गए ऋतुएं अबतक का संग साथ सुख दुख सब जीवन-ले गये।
इति

Paired Painting
King Dashratha Recounting the Curse of Shravan Kumar
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Use Le Gaye carries.