№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rama Breaks the Bow

Shanta

पीछे छूटी हुई चीजें

Pichhe Chhuti Hui Chizein

Naresh Saxena
1 min read 3 versesबिजलीसन्नाटास्मृति

3 verses · ~1 min

बिजलियों को अपनी चमक दिखाने की इतनी जल्दी मचती थी कि अपनी आवाजें पीछे छोड़ आती थीं आवाजें आती थीं पीछा करतीं अपनी गायब हो चुकी बिजलियों को तलाशतीं

टूटते तारों की आवाजें सुनाई नहीं देतीं वे इतनी दूर होते हैं कि उनकी आवाजें कहीं राह में भटक कर रह जाती हैं हम तक पहुँच ही नहीं पातीं

कभी-कभी रातों के सन्नाटे में चौंक कर उठ जाता हूँ सोचता हुआ कि कहीं यह सन्नाटा किसी ऐसी चीज के टूटने का तो नहीं जिसे हम हड़बड़ी में बहुत पीछे छोड़ आए हों!

इति

Naresh Saxena

The Poet

नरेश सक्सेना

Naresh Saxena

Rama Breaks the Bow

Paired Painting

Rama Breaks the Bow

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pichhe Chhuti Hui Chizein carries.