№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Night Landscape with a Dome

Shanta

पीछे छूटी हुई चीज़ें

Pichhe Chhuti Hui Chizein

Naresh Saxena
1 min read 3 versesबिजलीसन्नाटास्मृति

3 verses · ~1 min

बिजलियों को अपनी चमक दिउखाने की इतनी जल्दी मचती थी कि अपनी आवाज़ें पीछे छोड़ आती थीं आवाज़ें आती थीं पीछा करतीं अपनी गायब हो चुकी बिजलियों को तलाशतीं

टूटते तारों की आवाज़ें सुनाई नहीं देतीं वे इतनी दूर होते हैं कि उनकी आवाज़ें कहीं राह में भटक कर रह जाती हैं हम तक पहुँच ही नहीं पातीं

कभी-कभी रातों के सन्नाटे में चौंक कर उठ जाता हूँ सोचता हुआ कि कहीं यह सन्नाटा किसी ऐसी चीज़ के टूटने का तो नहीं जिसे हम हड़बड़ी में बहुत पीछे छोड़ आए हों!

इति

Naresh Saxena

The Poet

नरेश सक्सेना

Naresh Saxena

Night Landscape with a Dome

Paired Painting

Night Landscape with a Dome

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pichhe Chhuti Hui Chizein carries.