№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
A Preacher Expounding the Poorans, In the Temple of Unn Poorna, Benares

Hasya

परसाई जी की बात

Parsai Ji Ki Baat

Naresh Saxena
1 min read 3 versesपरसाईकविताव्यंग्य

3 verses · ~1 min

पैंतालिस साल पहले, जबलपुर में परसाई जी के पीछे लगभग भागते हुए मैंने सुनाई अपनी कविता और पूछा क्या इस पर ईनाम मिल सकता है "अच्छी कविता पर सज़ा भी मिल सकती है" सुनकर मैं सन्न रह गया क्योंकि उस वक़्त वह छात्रों की एक कविता प्रतियोगिता की अध्यक्षता करने जा रहे थे

आज चारों तरफ़ सुनता हूँ वाह-वाह-वाह-वाह, फिर से मंच और मीडिया के लकदक दोस्त लेते हैं हाथों-हाथ सज़ा जैसी कोई सख़्त बात तक नहीं कहता

तो शक होने लगता है परसाई जी की बात पर नहीं अपनी कविता पर

इति

Naresh Saxena

The Poet

नरेश सक्सेना

Naresh Saxena

A Preacher Expounding the Poorans, In the Temple of Unn Poorna, Benares

Paired Painting

A Preacher Expounding the Poorans, In the Temple of Unn Poorna, Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Parsai Ji Ki Baat carries.