№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The First Doll

Shanta

मिट्टी

Mitti

Naresh Saxena
1 min read 3 versesमिट्टीप्रेमसृष्टि

3 verses · ~1 min

नफ़रत पैदा करती है नफ़रत और प्रेम से जनमता है प्रेम इंसान तो इंसान, धर्मग्रंथों का यह ज्ञान तो मिट्टी तक के सामने ठिठककर रह जाता है

मिट्टी के इतिहास में मिट्टी के खिलौने हैं खिलौनों के इतिहास में हैं बच्चे और बच्चों के इतिहास में बहुत से स्वप्न हैं जिन्हें अभी पूरी तरह देखा जाना शेष है

नौ बरस की टीकू तक जानती है ये बात कि मिट्टी से फूल पैदा होते हैं फूलों से शहद पैदा होता है और शहद से पैदा होती है बाक़ी कायनात मिट्टी से मिट्टी पैदा नहीं होती

इति

Naresh Saxena

The Poet

नरेश सक्सेना

Naresh Saxena

The First Doll

Paired Painting

The First Doll

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mitti carries.