
सीढी
Sidhi
Naresh Saxena
1 verse · ~3 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
कितना कोयला होगा मेरी देह में कितनी कैलोरी कितने वाट कितने जूल कितनी अश्वशक्ति (मैं इसे मनुष्यशक्ति कहूंगा) कितनी भी ठंडक हो बर्फ़ हो अंधेरा हो एक आदमी को गर्माने भर के लिए एक बार तो होगा ही काफ़ी अब एक लपट की तलाश है कोयले के इस छोटे से गोदाम के लिए।
इति

Paired Painting
Portrait of Maharana Pratap
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Manushyashakti carries.