№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shiva Carrying the Body of Sati

Karuna

युग और मैं

Yug Aur Main

Narendra Sharma
4 min read 15 versesभूखदिमागब्लैकहोल

15 verses · ~4 min

उजड़ रहीं अनगिनत बस्तियाँ, मन, मेरी ही बस्ती क्या! धब्बों से मिट रहे देश जब, तो मेरी ही हस्ती क्या!

बरस रहे अंगार गगन से, धरती लपटें उगल रही, निगल रही जब मौत सभी को, अपनी ही क्या जाय कही? दुनिया भर की दुखद कथा है, मेरी ही क्या करुण कथा!

जाने कब तक घाव भरेंगे इस घायल मानवता के? जाने कब तक सच्चे होंगे सपने सब की समता के? सब दुनिया पर व्यथा पड़ी है, मेरी ही क्या बड़ी व्यथा!

छूट रहे हैं पुंछल तारे, होते रहते उल्कापात, इस्पाती नभ पर लिखते जो जग के बुरे भाग्य की बात! जहाँ सब कहीं बरबादी हो, वहाँ हमारी शादी क्या!

रीतबदल है त्योहारों में, घर फुकते दीवाली से, फाग ख़ून की, है गुलाल भी लाल लहू की लाली से! दुनिया भर में ख़ूनख़राबी, आँख लहू रोई तो क्या?

आग और लोहे को जिसने किया और रक्खा बस में, सब जीवों के ऊपर वह मनु आज स्वयं उनके बस में! आज धराशायी है मानव, गिरा नज़र से मैं—तो क्या!

बदल रहे सब नियम-क़ायदे, देखें दुनिया कब बदले! मानव ने नवयुग माँगा है अपने लोहू के बदले! बदले का बर्ताव न बदला, तुम बदले तो रोना क्या!

रक्त-स्वेद से सींच मनुज जो नई बेल था रहा उगा, बड़े जतन वह बेल बढ़ी थी, लाल सितारा फूल लगा, उस अंकुर पर घात लगी तो मेरे आघातों का क्या!

खौल रहे हैं सात समंदर, डूबी जाती है दुनिया; ज्ञान थाह लेता था जिससे, ग़र्क हो रही वह गुनिया! डूब रही हो सब दुनिया जब, मुझे डुबाता ग़म--तो क्या!

हाथ बने किसलिए? करेंगे भू पर मनुज स्वर्ग निर्माण! बुद्धि हुई किसलिए? कि डाले मानव जग-जड़ता में प्राण! आज हुआ सबका उलटा रुख़, मेरा उलटा पासा क्या!

मानव को ईश्वर बनना था, निखिल सृष्टि वश में लानी; काम अधूरा छोड़, कर रहा आत्मघात मानव ज्ञानी! सब झूठे हो गए निशाने, तुम मुझसे छूटे--तो क्या!

एक दूसरे का अभिभव कर, रचने एक नए भव को, है संघर्षनिरत मानव अब, फूँक जगतगत वैभव को; तहस-नहस हो रहा विश्व, तो मेरा अपना आपा क्या!

युग-परिवर्तन के इस युग का मूल्य चुकाना ही होगा, उसका सच ईमान नहीं है, आज न जिसने दुख भोगा! दुनिया की मधुबनी सूखती, मन, मेरा गुलदस्ता क्या!

ओ मेरी मनबसी कामना! अब मत रो, चुपकी हो जा! ओ फूलों से सजी वासना! कुश के आसन पर सो जा! टूट-फूट दुनिया कराहती, मेरे सुख-सपने ही क्या!

उजड़ रहीं अनगिनत बस्तियाँ, मन, मेरी ही बस्ती क्या!

इति

Narendra Sharma

The Poet

नरेन्द्र शर्मा

Narendra Sharma

1913 · 1989

Pandit Narendra Sharma occupied a brilliant intersection between high classical literature and mass broadcast media. Born in 1913 in the Bulandshahr district of Uttar Pradesh, he evolved through the Chhayavaad romantic era to become a vital voice in the progressive poetry movement. He possessed a profound understanding of classical Sanskrit aesthetics, which he elegantly adapted for the modern Hindi audience. Beyond his distinguished poetry collections like Pravasi Ke Geet, he was a foundational architect of Vividh Bharati, shaping the auditory landscape of Indian radio for decades. Furthermore, he brought immense literary dignity to Indian cinema, penning immortal lyrics including the title track of Satyam Shivam Sundaram. He passed away in 1989, leaving behind a legacy defined by cultural stewardship. He was a poet who ensured that the classical soul of the Hindi language thrived seamlessly within the machinery of modern entertainment.

Shiva Carrying the Body of Sati

Paired Painting

Shiva Carrying the Body of Sati

This poignant mural captures a sorrowful chapter of Hindu mythology: the moment Lord Shiva wanders the cosmos in a state of profound grief, cradling the mortal remains of his beloved Sati. His expression, painted with a heavy, melancholic stillness, reflects the deep cosmic detachment and pain that precedes the dance of destruction and the subsequent rebirth of the universe. The artist portrays Shiva not merely as a destroyer, but as a husband consumed by an inconsolable loss. Rendered with humble grace on the temple walls, the work reminds all devotees of the intense devotion and sacrifice that define the sacred bond between the divine couple.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Yug Aur Main carries.