Canvas
Sita Abandoned

KarunaIntermediate

साथी चाँद

Sathi Chand

Narendra Sharma
2 min read 15 versesMoonNightLoneliness

15 verses · ~2 min

मैंने देखा, मैं जिधर चला, मेरे सँग सँग चल दिया चाँद!

घर लौट चुकी थी थकी साँझ; था भारी मन दुर्बल काया, था ऊब गया बैठे बैठे मैं अपनी खिड़की पर आया।

टूटा न ध्यान, सोचता रहा गति जाने अब ले चले किधर! थे थके पाँव, बढ गए किंतु चल दिये उधर, मन हुआ जिधर!

पर जाने क्यों, मैं जिधर चला मेरे सँग सँग चल दिया चाँद! पीले गुलाब-सा लगता था हल्के रंग का हल्दिया चाँद!

साथी था, फिर भी मन न हुआ हल्का, हो गया भार दूना। वह भी बेचारा एकाकी उसका भी जीवन-पथ सूना!

क्या कहते, दोनों ही चुप थे, अपनी अपनी चुप सहते थे! दुख के साथी बस देख देख बिन कहे हृदय की कहते थे!

था ताल एक; मैं बैठ गया, मैंने संकेत किया, आओ, रवि-मुकुर! उतर आओ अस्थिर कवि-उर को दर्पण बन जाओ।

मैं उठा, उठा वह; जिधर चला, मेरे सँग सँग चल दिया चाँद! मैं गीतों में; वह ओसों में बरसा औ' रोया किया चाँद!

क्या पल भर भी कर सकी ओट झुरमुट या कोई तरु ड़ाली, पीपल के चमकीले पत्ते... या इमली की झिलमिल जाली?

मैं मौन विजन में चलता था, वह शून्य व्योम में बढता था; कल्पना मुझे ले उड़ती थी, वह नभ में ऊँचा चढ़्ता था!

मैं ठोकर खाता, रुकता वह; जब चला, साथ चल दिया चाँद! पल भर को साथ न छोड़ सका एसा पक्का कर लिया चाँद!

अस्ताचलगामी चाँद नहीं क्या मेरे ही टूटे दिल सा? टूटी नौका सा डूब रहा, जिसको न निकट का तट मिलता!

वह डूबा ज्यौं तैराक थका, मैं भी श्रम से, दुख से टूटा! थे चढे साथ, हम गिरे साथ, पर फिर भी साथ नहीं छूटा!

अस्ताचल में ओझल होता शशि मैं निद्रा के अंचल में, वह फिर उगता, मैं फिर जगता घटते बढते हम प्रतिपल में!

मैनें फिर-फिर अजमा देखा मेरे सँग सँग चल दिया चाँद! वह मुझसा ही जलता बुझता बन साँझ-सुबह का दिया चाँद!

इति

Narendra Sharma

The Poet

नरेन्द्र शर्मा

Narendra Sharma

1913 · 1989

Pandit Narendra Sharma occupied a brilliant intersection between high classical literature and mass broadcast media. Born in 1913 in the Bulandshahr district of Uttar Pradesh, he evolved through the Chhayavaad romantic era to become a vital voice in the progressive poetry movement. He possessed a profound understanding of classical Sanskrit aesthetics, which he elegantly adapted for the modern Hindi audience. Beyond his distinguished poetry collections like Pravasi Ke Geet, he was a foundational architect of Vividh Bharati, shaping the auditory landscape of Indian radio for decades. Furthermore, he brought immense literary dignity to Indian cinema, penning immortal lyrics including the title track of Satyam Shivam Sundaram. He passed away in 1989, leaving behind a legacy defined by cultural stewardship. He was a poet who ensured that the classical soul of the Hindi language thrived seamlessly within the machinery of modern entertainment.

Sita Abandoned

Paired Painting

Sita Abandoned

This deeply poignant work captures one of the most heartbreaking moments in the Ramayana, when the noble queen Sita finds herself alone and banished in the deep wilderness. Archibald Herman Muller, a master of blending Western academic oil techniques with Indian mythological subjects, portrays Sita not merely as a mythological archetype, but as a living, breathing woman grappling with sudden isolation. Her delicate hands rest gently on the forest floor, and her sorrowful gaze lifts upward in quiet petition. The surrounding dense, shadowy woods mirror the profound solitude of her exile, yet a subtle warmth emanates from her figure, symbolizing her enduring inner purity and spiritual grace.

Open the viewer →