№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Humiliated

Karuna

सत्य

Satya

Nagarjun
3 min read 4 versesसत्यtruthलकवा

4 verses · ~3 min

सत्य को लकवा मार गया है वह लंबे काठ की तरह पड़ा रहता है सारा दिन, सारी रात वह फटी–फटी आँखों से टुकुर–टुकुर ताकता रहता है सारा दिन, सारी रात कोई भी सामने से आए–जाए सत्य की सूनी निगाहों में जरा भी फर्क नहीं पड़ता पथराई नज़रों से वह यों ही देखता रहेगा सारा–सारा दिन, सारी–सारी रात

सत्य को लकवा मार गया है गले से ऊपरवाली मशीनरी पूरी तरह बेकार हो गई है सोचना बंद समझना बंद याद करना बंद याद रखना बंद दिमाग की रगों में ज़रा भी हरकत नहीं होती सत्य को लकवा मार गया है कौर अंदर डालकर जबड़ों को झटका देना पड़ता है तब जाकर खाना गले के अंदर उतरता है ऊपरवाली मशीनरी पूरी तरह बेकार हो गई है सत्य को लकवा मार गया है

वह लंबे काठ की तरह पड़ा रहता है सारा–सारा दिन, सारी–सारी रात वह आपका हाथ थामे रहेगा देर तक वह आपकी ओर देखता रहेगा देर तक वह आपकी बातें सुनता रहेगा देर तक लेकिन लगेगा नहीं कि उसने आपको पहचान लिया है

जी नहीं, सत्य आपको बिल्कुल नहीं पहचानेगा पहचान की उसकी क्षमता हमेशा के लिए लुप्त हो चुकी है जी हाँ, सत्य को लकवा मार गया है उसे इमर्जेंसी का शाक लगा है लगता है, अब वह किसी काम का न रहा जी हाँ, सत्य अब पड़ा रहेगा लोथ की तरह, स्पंदनशून्य मांसल देह की तरह!

इति

Nagarjun

The Poet

नागार्जुन

Nagarjun

1911 · 1998

Vaidyanath Mishra, universally known as Nagarjun, was a literary force of nature who absolutely refused to bow before power. Born in 1911 in the Darbhanga district of Bihar, he earned the title of Janakavi or the poet of the people through decades of unyielding progressive writing. He wrote in both Hindi and Maithili, winning the Sahitya Akademi Award for his Maithili collection Patrahin Nagna Gachh. Nagarjun was a restless traveler and a committed activist who actively participated in peasant movements and went to prison several times. His poetry is stripped of all artificial elegance. It speaks directly with the raw, biting anger of the hungry, the marginalized, and the exploited. Whether he was exposing political corruption or writing tenderly about the first rains on parched village earth, his words carried the undeniable scent of the soil. He died in 1998, but he remains the ultimate benchmark for resistance poetry in India. He proved that true poetry does not reside in the palaces of kings, but in the sweat and struggle of the common folk.

Draupadi Humiliated

Paired Painting

Draupadi Humiliated

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Satya carries.