
शिव-विरह
Shiva-Viraha
Pratibha Saxena
23 verses · ~144 lines · 7 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~2 min
शोक विह्वल लालू साहू आपनी पत्नी की चिता में कूद गया लाख मना किया लोगों ने लाख-लाख मिन्नतें कीं अनुरोध किया लाख-लाख लालू ने एक न सुनी... 63 वर्षीय लालू 60 वर्षीया पत्नी की चिता में अपने को डालकर 'सती' हो गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एफ़.एस. बाखरे ने आज यहाँ बतलाया-- लालू सलेमताबाद के निकट बंघी गाँव का रहने वाला था पत्नी अर्से से बीमार थी लालू ने महीनों उसकी परिचर्या की मगर वो बच न सकी निकटवर्ती नदी के किनारे चिता प्रज्वलित हुई दिवंगत की लाश जलने लगी लालू जबरन उस चिता में कूद गया
लालू की काया बुरी तरह झुलस गई थी लोगों ने खींच-खाँचकर उसे बाहर निकाला मगर लालू को बचाया न जा सका थोड़ी देर बाद ही उसके प्राण-पखेरू उड़ गए पीछे-- मॄत लालू का शव भी उसकी पत्नी की चिता में ही डाल दिया गया पीछे-- पुलिस वालों ने लालू के अवशेषों को अपने कब्ज़े में ले लिया... इस प्रकार एक पति उस रोज़ 'सती' हो गया और अब दिवंगत पति (लालू साहू) के नाम पुलिस वाले केस चलाएंगे... क्या इस हमदर्द कवि को तथाकथित अभियुक्त के पक्ष में भावात्मक साक्ष्य देना होगा बाहर जाकर?
(1976), (जब नागार्जुन इमरजेंसी के दौरान जेल में थे)
इति

Paired Painting
Sati
Nandalal Bose, a luminary of the Bengal School, painted Sati during a period of intense cultural awakening in India. The work captures a profound moment of spiritual surrender and tragic dignity. It is a haunting depiction of the mythological figure Sati, who chose to immolate herself in the fire of her own devotion when her husband Shiva was insulted. Bose portrays her not merely as a victim, but as a figure of singular, luminous focus, her form softened by the ethereal glow of the flames. The painting serves as a testament to the artist's ability to imbue traditional iconography with a modern, emotive depth that challenged colonial perceptions of Indian identity.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Lalu Sahu carries.