№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady at her Toilet

Shringara

गुलाबी चूड़ियाँ

Gulabi Chudiyan

Nagarjun
2 min read 1 versesचूड़ियाँपितावात्सल्य

1 verses · ~2 min

प्राइवेट बस का ड्राइवर है तो क्या हुआ, सात साल की बच्ची का पिता तो है! सामने गियर से उपर हुक से लटका रक्खी हैं काँच की चार चूड़ियाँ गुलाबी बस की रफ़्तार के मुताबिक हिलती रहती हैं… झुककर मैंने पूछ लिया खा गया मानो झटका अधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहरा आहिस्ते से बोला: हाँ सा’ब लाख कहता हूँ नहीं मानती मुनिया टाँगे हुए है कई दिनों से अपनी अमानत यहाँ अब्बा की नज़रों के सामने मैं भी सोचता हूँ क्या बिगाड़ती हैं चूड़ियाँ किस ज़ुर्म पे हटा दूँ इनको यहाँ से? और ड्राइवर ने एक नज़र मुझे देखा और मैंने एक नज़र उसे देखा छलक रहा था दूधिया वात्सल्य बड़ी-बड़ी आँखों में तरलता हावी थी सीधे-साधे प्रश्न पर और अब वे निगाहें फिर से हो गईं सड़क की ओर और मैंने झुककर कहा - हाँ भाई, मैं भी पिता हूँ वो तो बस यूँ ही पूछ लिया आपसे वरना किसे नहीं भाँएगी? नन्हीं कलाइयों की गुलाबी चूड़ियाँ!

इति

Nagarjun

The Poet

नागार्जुन

Nagarjun

Lady at her Toilet

Paired Painting

Lady at her Toilet

In this evocative masterpiece, Hemen Mazumdar captures a moment of intimate, quiet beauty. The woman is lost in the delicate ritual of preparing herself, her back turned to the viewer as she observes her reflection. Mazumdar, often called the last romantic, possessed an extraordinary gift for depicting the soft texture of skin and the ethereal drape of fabric under light. This painting breathes with a gentle, hushed atmosphere, inviting us to witness a deeply private gesture that feels both timeless and fragile.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Gulabi Chudiyan carries.