
पुलिस-महिमा
Police-Mahima
Kaka Hathrasi
3 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~1 min
पाँच पूत भारतमाता के, दुश्मन था खूँखार गोली खाकर एक मर गया, बाक़ी रह गए चार
चार पूत भारतमाता के, चारों चतुर-प्रवीन देश-निकाला मिला एक को, बाक़ी रह गए तीन
तीन पूत भारतमाता के, लड़ने लग गए वो अलग हो गया उधर एक, अब बाक़ी बच गए दो
दो बेटे भारतमाता के, छोड़ पुरानी टेक चिपक गया है एक गद्दी से, बाक़ी बच गया एक
एक पूत भारतमाता का, कन्धे पर है झण्डा पुलिस पकड कर जेल ले गई, बाकी बच गया अण्डा
रचनाकाल: 1950
इति

Paired Painting
Tanaji's Vow for the Kondhana Campaign
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Baki Bach Gaya Anda carries.