
वसंत
Basant
Raghuvir Sahay
3 verses · ~2 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~3 min
एक महकती हुई लहर साँसों से सट कर हर क्षण निकल-निकल जाती है। एक गुनगुनाता स्वर हर क्षण कानों पर बह-बह जाता है एक अदृश्य रूप सपने सा आँखों में तैर-तैर जाता है एक वसंत द्वार से जैसे मुझको बुला-बुला जाता है मैं यही सोचता रह जाता हूँ
लहर घेर लूँ स्वर समेट लूँ रूप बाँध लूँ औ वसंत से कहूँ- रुको भी घड़ी दो घड़ी द्वारे मेरे फिर होकर निश्चिंत तुम सभी को मैं पा लूँ पर यह तो प्रवाह है रुकता कहाँ? एक दिन इसी तरह मैं चुक जाऊँगा कहते हुए- आह! पा सका नहीं जिसे मैं पा सकता था...
बाहर तो वसंत आ गया है बंद कमरों में बैठकर कब तक प्रतीक्षा करोगे वसंत की? सुनो, वसंत लोहे के बंद दरवाजों पर हाँक नहीं देता वह शीशे की बंद खिडकियों के भीतर नही झाँकता वह सजी हुई सुविधाओं की महफिल में आहिस्त-आहिस्ता आने वाला राजपुरुष नहीं है और न वह रेकार्ड है जो तुम्हारे हाथ के इशारे पर तुम्हारे सिरहाने बैठकर गा उठेगा। बाहर निकलो देखो बंद दिशाओं को तोड़ती धूलभरी हवाएँ बह रही हैं उदास लय में झरते चले जा रहे हैं पत्ते आकाश में लदा हुआ लम्बा-सा सन्नाटा चट्टान की तरह यहाँ-वहाँ दरक रहा है एक बेचैनी लगातार चक्कर काट रही है सारे ठहरावों के बीच जमी हुई आँखें अपने से ही लडती हुई अपने से बाहर आना चाहती है आओ गुजरों इनसे तब तुम्हें दिखाई पडेगी धूप भरी हवाओं के भीतर बहती रंगों की छोटी-छोटी नदियाँ पत्तियों की उदास लय में से उगता नए हरे स्वरों का एक जंगल नंगे पेड़ों के बीच कसमसाता लाल-लाल आभाओं का एक नया आकाश चट्टानों को तोड-तोड कर झरने के लिए आकुल प्रकाश के झरने कँपकँपाती आँखों के बीच तैरती अनंत नई परछाइयाँ। तुम कब तक प्रतीक्षा करते रहोगे वसंत की बंद कमरों में तुम्हें पता नहीं बाहर तो वसंत आ चुका है।
इति
The Poet
Ramdarash Mishra
1924 · 2021
Born in 1924 in the village of Dumari in Gorakhpur, Ramdarash Mishra represents a profound synthesis of rural consciousness and high academic rigor. He did not let his extensive education at Banaras Hindu University or his tenure as a professor at the University of Delhi detach him from the village roots that first shaped his worldview. Over a career spanning more than eighty books, Mishra wrote poetry, novels, memoirs, and critical essays that explored the shifting realities of Indian society. His poetry collections, such as Pak Gai Hai Dhoop, speak with the quiet authority of a man who has observed the changing seasons of human relationships. He was honored with the Sahitya Akademi Award in 2015 and the Saraswati Samman in 2021. Mishra possesses a rare literary longevity, consistently producing work that avoids artificial complexity in favor of unpretentious, deeply felt truth. He gave the Hindi literary world a voice that is both intellectually expansive and beautifully rooted in the earth.

Paired Painting
Shakuntala Seeking Dushyanta
Raja Ravi Varma breathed visual life into the ancient Sanskrit epics, capturing the timeless yearning of Shakuntala as she pauses to look back for King Dushyanta. Bathed in a soft, ethereal glow, her posture tells a poignant story of love, distraction, and destiny. The painting transcends mere storytelling, invoking a deep sense of longing that resonates with anyone who has ever loved and lost a familiar presence. Varma masterfully bridges European academic oil techniques with the emotional depth of classical Indian literature, creating a cultural touchstone that forever shaped how India visualizes its mythological heroines.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pravah carries.