№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Village Entrance

Shanta

गांव बचपन का

Gaon Bachpan Ka

Ramdarash Mishra
2 min read 11 versesगाँवबचपनखेत

11 verses · ~2 min

गाँव बचपन का मुझको बुलाता सदा मुस्कराता हुआ रंग-बिरंगी शहरी तनहाइयों बीच आता हुआ

तंग गलियाँ, खुले रास्ते, खेत खलिहान, अमराइयाँ मैं गुज़रता था हमजोलियों संग हँसता-हँसाता हुआ

जब कभी भी अकेला हुआ तो लगा, मैं अकेला नहीं अपनी फसल से था बात करता उन्ही में नहाता हुआ

पेट खाली थे लेकिन दिलों में उमंगों की थी आँधियाँ हर महीना था साथी-सा चलता हमें थपथपाता हुआ

रूठ जाते थे हम खेल ही खेल में साधकर चुप्पियाँ प्यार फिर-फिर बुलाता था हमको ख़ुशी से रुलाता हुआ

भूख थी प्यास थी जाने कितनी मगर कोई दहशत न थी वक़्त चलता था सबको समेटे हुए, गीत गाता हुआ

माँ की आँखों में ख़्वाब कितने उमड़ते हमारे लिए कंठ में था पिता के, कोई दर्द-सा थरथराता हुआ

कितनी ख़ुशबू थी मिट्टी की, गाती बगीचे के बाज़ार में उसमें हँसता था घर अपने आँगन का उत्सव मनाता हुआ

पूछता था कुशल-क्षेम घर का ठहरकर समय राह में दीखता था अगर कोई भटका मुसाफ़िर-सा जाता हुआ

रंग फैले थे कितने फ़िजाओं के, घर से मदरसे तलक घाम में छाँह थी, छाँह में घाम था गुनगुनाता हुआ

मानता हूँ कि अब वो नहीं है, न जाने कहाँ खो गया फिर भी लगता मेरी चेतना में सदा महमहाता हुआ

इति

Ramdarash Mishra

The Poet

रामदरश मिश्र

Ramdarash Mishra

The Village Entrance

Paired Painting

The Village Entrance

This tranquil scene captures a moment of timeless stillness within a village landscape. Painted in 1889, the work reflects the quiet dignity of rural life, rendered with a soft, sun drenched palette that evokes the humid warmth of the tropics. The modest structure stands as a silent witness to the daily rhythms of the community, framed by lush foliage that suggests a harmonious coexistence between architecture and nature. There is a profound sense of humility in the composition, inviting the viewer to pause and appreciate the gentle beauty of an overlooked path.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Gaon Bachpan Ka carries.