№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Hindoo Ghaut on the Ganges below Benares

Shanta

आम के पत्ते

Aam Ke Patte

Ramdarash Mishra
1 min read 1 versesआम के पत्तेपूजासांस्कृतिक

1 verses · ~1 min

वह जवान आदमी बहुत उत्साह के साथ पार्क में आया एक पेड़ की बहुत सारी पत्तियाँ तोड़ीं और जाते हुए मुझसे टकरा गया पूछा- अंकल जी, ये आम के पत्ते हैं न नहीं बेटे, ये आम के पत्ते नहीं हैं कहाँ मिलेंगे पूजा के लिए चाहिए इधर तो कहीं नहीं मिलेंगे हाँ, पास के किसी गाँव में चले जाओ वह पत्ते फेंककर चला गया मैं सोचने लगा- अब हमारी सांस्कृतिक वस्तुएँ वस्तुएँ न रह कर जड़ धार्मिक प्रतीक बन गई हैं जो हमारे पूजा-पाठ में तो हैं किन्तु हमारी पहचान से गायब हो रही हैं।

इति

Ramdarash Mishra

The Poet

रामदरश मिश्र

Ramdarash Mishra

Hindoo Ghaut on the Ganges below Benares

Paired Painting

Hindoo Ghaut on the Ganges below Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aam Ke Patte carries.