
7 verses · ~2 min
यह अमर निशानी किसकी है? बाहर से जी, जी से बाहर- तक, आनी-जानी किसकी है? दिल से, आँखों से, गालों तक- यह तरल कहानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
रोते-रोते भी आँखें मुँद- जाएँ, सूरत दिख जाती है, मेरे आँसू में मुसक मिलाने की नादानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
सूखी अस्थि, रक्त भी सूखा सूखे दृग के झरने तो भी जीवन हरा! कहो मधु भरी जवानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
रैन अँधेरी, बीहड़ पथ है, यादें थकीं अकेली, आँखें मूँदें जाती हैं चरणों की बानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
आँखें झुकीं पसीना उतरा, सूझे ओर न ओर न छोर, तो भी बढ़ूँ, खून में यह दमदार रवानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
मैंने कितनी धुन से साजे मीठे सभी इरादे किन्तु सभी गल गए, कि आँखें पानी-पानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
जी पर, सिंहासन पर, सूली पर, जिसके संकेत चढ़ूँ आँखों में चुभती-भाती सूरत मस्तानी किसकी है? यह अमर निशानी किसकी है?
इति

Paired Painting
Savitri and Satyavan with Yama
This profound painting captures one of the most sublime moments of devotion and triumph over mortality in Hindu mythology, drawn from the epic Mahabharata. The faithful Savitri kneels in deep reverence before Yama, the divine lord of justice and death, who sits majestically atop his mount. In the foreground, Satyavan lies peacefully asleep, oblivious to the cosmic negotiations unfolding for his soul. Through meticulous academic realism and deep emotional resonance, Dhurandhar portrays Savitri's unwavering loyalty, intelligence, and spiritual strength, which ultimately persuades Yama to restore her beloved husband to life.
Open the viewer →


