
आए महंत वसंत
Aae Mahant Vasant
Sarveshwar Dayal Saxena
3 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
चल पडी चुपचाप सन-सन-सन हवा, डालियों को यों चिढाने-सी लगी, आंख की कलियां, अरी, खोलो जरा, हिल स्वपतियों को जगाने-सी लगी,
पत्तियों की चुटकियां झट दीं बजा, डालियां कुछ ढुलमुलाने-सी लगीं। किस परम आनंद-निधि के चरण पर, विश्व-सांसें गीत गाने-सी लगीं। जग उठा तरु-वृंद-जग, सुन घोषणा,
पंछियों में चहचहाट मच गई, वायु का झोंका जहां आया वहां- विश्व में क्यों सनसनाहट मच गई?
इति

Paired Painting
The Nati Folk Dance of Himachal
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vayu carries.