
10 verses · ~2 min
वर्षा ने आज विदाई ली जाड़े ने कुछ अंगड़ाई ली प्रकृति ने पावस बूँदो से रक्षण की नव भरपाई ली।
सूरज की किरणों के पथ से काले काले आवरण हटे डूबे टीले महकन उठ्ठी दिन की रातों के चरण हटे।
पहले उदार थी गगन वृष्टि अब तो उदार हो उठे खेत यह ऊग ऊग आई बहार वह लहराने लग गई रेत।
ऊपर से नीचे गिरने के दिन रात गए छवियाँ छायीं नीचे से ऊपर उठने की हरियाली पुन: लौट आई।
अब पुन: बाँसुरी बजा उठे ब्रज के यमुना वाले कछार धुल गए किनारे नदियों के धुल गए गगन में घन अपार।
अब सहज हो गए गति के वृत जाना नदियों के आर पार अब खेतों के घर अन्नों की बंदनवारें हैं द्वार द्वार।
नालों नदियों सागरो सरों ने नभ से नीलांबर पाए खेतों की मिटी कालिमा उठ वे हरे हरे सब हो आए।
मलयानिल खेल रही छवि से पंखिनियों ने कल गान किए कलियाँ उठ आईं वृन्तों पर फूलों को नव मेहमान किए।
घिरने गिरने के तरल रहस्यों का सहसा अवसान हुआ दाएँ बाएँ से उठी पवन उठते पौधों का मान हुआ।
आने लग गई धरा पर भी मौसमी हवा छवि प्यारी की यादों में लौट रही निधियाँ मनमोहन कुंज विहारी की।
इति

Paired Painting
Krishna and Radha in a Monsoon Landscape
This exquisite miniature transports us to the idyllic pastoral realms of Vrindavan, where the divine cowherd Krishna enchants all of creation with the sweet music of his flute. Gathered beneath the lush branches of a flowering tree, gentle white cows and peacocks bear witness to this sacred communion. Above, swirling monsoon clouds streak with bright cranes, capturing the longing and tender romance of the rainy season. Radha adjusts her veil nearby, her posture filled with grace and devotion, embodying the eternal yearning of the human soul for the divine.
Open the viewer →


