
तुम मिले
Tum Mile
Makhanlal Chaturvedi
6 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
कौन पथ भूले, कि आये! स्नेह मुझसे दूर रहकर कौनसे वरदान पाये?
यह किरन-वेला मिलन-वेला बनी अभिशाप होकर, और जागा जग, सुला अस्तित्व अपना पाप होकर; छलक ही उट्ठे, विशाल! न उर-सदन में तुम समाये।
उठ उसाँसों ने, सजन, अभिमानिनी बन गीत गाये, फूल कब के सूख बीते, शूल थे मैंने बिछाये।
शूल के अमरत्व पर बलि फूल कर मैंने चढ़ाये, तब न आये थे मनाये- कौन पथ भूले, कि आये?
इति

Paired Painting
Echo of Love
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vardan Ya Abhishap carries.