
तुम मिले
Tum Mile
Makhanlal Chaturvedi
6 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Saans Ke Prashnachinhon, Likhi Svara-Katha
Makhanlal Chaturvedi7 verses · ~2 min
साँस के प्रश्न-चिन्हों, लिखी स्वर-कथा क्या व्यथा में घुली, बावली हो गई! तारकों से मिली, चन्द्र को चूमती दूधिया चाँदनी साँवली हो गई!
खेल खेली खुली, मंजरी से मिली यों कली बेकली की छटा हो गई वृक्ष की बाँह से छाँह आई उतर खेलते फूल पर वह घटा हो गई।
वृत्त लड़ियाँ बना, वे चटकती हुई खूब चिड़ियाँ चली, शीश पै छा गई वे बिना रूप वाली, रसीली, शुभा नन्दिता, वन्दिता, वायु को भा गई।
चूँ चहक चुपचपाई फुदक फूल पर क्या कहा वृक्ष ने, ये समा क्यों गई बोलती वृन्त पर ये कहाँ सो गई चुप रहीं तो भला प्यार को पा गई।
वह कहाँ बज उठी श्याम की बाँसुरी बोल के झूलने झूल लहरा उठी वह गगन, यह पवन, यह जलन, यह मिलन नेह की डाल से रागिनी गा उठी! ये शिखर, ये अँगुलियाँ उठीं भूमि की
क्या हुआ, किसलिए तिलमिलाने लगी साँस क्यों आस से सुर मिलाने लगी प्यास क्यों त्रास से दूर जाने लगी।
शीष के ये खिले वृन्द मकरन्द के लो चढ़ायें नगाधीश के नाथ को द्रुत उठायें, चलायें, चढ़ायें, मगन हाथ में हाथ ले, माथ पर माथ को।
इति

Paired Painting
Spring in Kulu
Nicholas Roerich found his spiritual and creative home in the majestic expanse of the Himalayas, where the rugged grandeur of the mountains met the tender vulnerability of new life. In Spring in Kulu, the artist channels a profound reverence for the Indian landscape, portraying a lone figure immersed in divine meditation and music beneath a blossoming tree. The towering, snow-capped peaks stand as eternal guardians of the earth, offering a silent contrast to the soft, ethereal pinks of springtime blooms. Roerich imbues the scene with an otherworldly stillness, inviting the viewer to pause and listen to the quiet symphony of the mountains awakening.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Saans Ke Prashnachinhon, Likhi Svara-Katha carries.