
अमर स्पर्श
Amar Sparsh
Sumitranandan Pant
6 verses · ~15 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Madhur Madhur Kuch Ga Do Malik
Makhanlal Chaturvedi5 verses · ~1 min
मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक! प्रलय-प्रणय की मधु-सीमा में जी का विश्व बसा दो मालिक!
रागें हैं लाचारी मेरी, तानें बान तुम्हारी मेरी, इन रंगीन मृतक खंडों पर, अमृत-रस ढुलका दो मालिक! मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक!
जब मेरा अलगोजा बोले, बल का मणिधर, स्र्ख रख डोले, खोले श्याम-कुण्डली विष को पथ-भूलना सिखा दो मालिक! मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक!
कठिन पराजय है यह मेरी छवि न उतर पाई प्रिय तेरी मेरी तूली को रस में भर, तुम भूलना सिखा दो मालिक! मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक!
प्रहर-प्रहर की लहर-लहर पर तुम लालिमा जगा दो मालिक! मधुर-मधुर कुछ गा दो मालिक!
इति

Paired Painting
Sarasvati with her sitar and peacock
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Madhur Madhur Kuch Ga Do Malik carries.