№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Shanta

जीवन, यह मौलिक महमानी

Jeevan, Yeh Maulik Mehmanee

Makhanlal Chaturvedi
1 min read 8 versesजीवनlifeमेहमान

8 verses · ~1 min

जीवन, यह मौलिक महमानी!

खट्टा, मीठा, कटुक, केसला कितने रस, कैसी गुण-खानी हर अनुभूति अतृप्ति-दान में बन जाती है आँधी-पानी

कितना दे देते हो दानी जीवन की बैठक में, कितने भरे इरादे दायें-बायें तानें रुकती नहीं भले ही मिन्नत करें कि सौहे खायें!

रागों पर चढ़ता है पानी।। जीवन, यह मौलिक महमानी।।

ऊब उठें श्रम करते-करते ऐसे प्रज्ञाहीन मिलेंगे साँसों के लेते ऊबेंगे ऐसे साहस-क्षीण मिलेगे

कैसी है यह पतित कहानी? जीवन, यह मौलिक महमानी।।

ऐसे भी हैं, श्रम के राही जिन पर जग-छवि मँडराती है ऊबें यहाँ मिटा करती हैं बलियाँ हैं, आती-जाती हैं।

अगम अछूती श्रम की रानी! जीवन, यह मौलिक महमानी।।

इति

Makhanlal Chaturvedi

The Poet

माखनलाल चतुर्वेदी

Makhanlal Chaturvedi

Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Paired Painting

Pandavas and Krishna on a Palace Balcony

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jeevan, Yeh Maulik Mehmanee carries.