№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rambha

Shringara

वे मधुदिन जिनकी स्मृतियों की

Ve Madhudin Jinaki Smritiyon Ki

Mahadevi Varma
1 min read 4 versesस्मृतिमधुदिनझंझा

4 verses · ~1 min

वे मधु दिन जिनकी स्मृतियों की धुँधली रेखायें खोईं, चमक उठेंगे इन्द्रधनुष से मेरे विस्मृति के घन में!

झंझा की पहली नीरवता- सी नीरव मेरी साधें, भर देंगी उन्माद प्रलय का मानस की लघु कम्पन में!

सोते जो असंख्य बुदबुद् से बेसुध सुख मेरे सुकुमार; फूट पड़ेंगे दुख सागर की सिहरी धीमी स्पन्दन में!

मूक हुआ जो शिशिर-निशा में मेरे जीवन का संगीत, मधु-प्रभात में भर देगा वह अन्तहीन लय कण कण में

इति

Mahadevi Varma

The Poet

महादेवी वर्मा

Mahadevi Varma

Rambha

Paired Painting

Rambha

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ve Madhudin Jinaki Smritiyon Ki carries.