№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Bombay Singer

Shanta

सजनि कौन तम में परिचित सा

Sajani Kaun Tam Mein Parichit Sa

Mahadevi Varma
1 min read 4 versesअंधकारपरिचितमौन

4 verses · ~1 min

सजनि कौन तम में परिचित सा, सुधि सा, छाया सा, आता? सूने में सस्मित चितवन से जीवन-दीप जला जाता!

छू स्मृतियों के बाल जगाता, मूक वेदनायें दुलराता, हृततंत्री में स्वर भर जाता, बंद दृगों में, चूम सजल सपनों के चित्र बना जाता!

पलकों में भर नवल नेह-कन प्राणों में पीड़ा की कसकन, श्वासों में आशा की कम्पन सजनि! मूक बालक मन को फिर आकुल क्रन्दन सिखलाता!

घन तम में सपने सा आ कर, अलि कुछ करुण स्वरों में गा कर, किसी अपरिचित देश बुला कर, पथ-व्यय के हित अंचल में कुछ बाँध अश्रु के कन जाता! सजनि कौन तम में परिचित सा, सुधि सा, छाया सा, आता?

इति

Mahadevi Varma

The Poet

महादेवी वर्मा

Mahadevi Varma

Bombay Singer

Paired Painting

Bombay Singer

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sajani Kaun Tam Mein Parichit Sa carries.