
याद तुम्हारी आती है
Yaad Tumhari Aati Hai
Pratibha Saxena
3 verses · ~13 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Main Bani Madhumas Aali!
Mahadevi Varma4 verses · ~1 min
मैं बनी मधुमास आली!
आज मधुर विषाद की घिर करुण आई यामिनी, बरस सुधि के इन्दु से छिटकी पुलक की चाँदनी उमड़ आई री, दृगों में सजनि, कालिन्दी निराली!
रजत स्वप्नों में उदित अपलक विरल तारावली, जाग सुक-पिक ने अचानक मदिर पंचम तान लीं; बह चली निश्वास की मृदु वात मलय-निकुंज-वाली!
सजल रोमों में बिछे है पाँवड़े मधुस्नात से, आज जीवन के निमिष भी दूत है अज्ञात से; क्या न अब प्रिय की बजेगी मुरलिका मधुराग वाली?
इति

Paired Painting
The Gopis Search for Krishna
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Bani Madhumas Aali! carries.