
तुम मुझमें प्रिय, फिर परिचय क्या!
Tum Mujhmen Priya, Phir Parichay Kya!
Mahadevi Varma
5 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Main Anant Path Mein Likhti Jo
Mahadevi Varma5 verses · ~1 min
मै अनंत पथ में लिखती जो सस्मित सपनों की बाते उनको कभी न धो पायेंगी अपने आँसू से रातें!
उड़् उड़ कर जो धूल करेगी मेघों का नभ में अभिषेक अमिट रहेगी उसके अंचल- में मेरी पीड़ा की रेख!
तारों में प्रतिबिम्बित हो मुस्कायेंगी अनंत आँखें, हो कर सीमाहीन, शून्य में मँडरायेगी अभिलाषें!
वीणा होगी मूक बजाने- वाला होगा अंतर्धान, विस्मृति के चरणों पर आ कर लौटेंगे सौ सौ निर्वाण!
जब असीम से हो जायेगा मेरी लघु सीमा का मेल, देखोगे तुम देव! अमरता खेलेगी मिटने का खेल!
इति

Paired Painting
Untitled (Celestial Beauties Playing Musical Instruments)
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Anant Path Mein Likhti Jo carries.