№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Harishchandra and Taramati

Karuna

किसी का दीप निष्ठुर हूँ

Kisi Ka Deep Nishthur Hoon

Mahadevi Varma
1 min read 4 versesदीपकज्वालाराख

4 verses · ~1 min

शलभ मैं शपमय वर हूँ! किसी का दीप निष्ठुर हूँ!

ताज है जलती शिखा; चिनगारियाँ शृंगारमाला; ज्वाल अक्षय कोष सी अंगार मेरी रंगशाला; नाश में जीवित किसी की साध सुन्दर हूँ!

नयन में रह किन्तु जलती पुतलियाँ आगार होंगी; प्राण में कैसे बसाऊँ कठिन अग्नि समाधि होगी; फिर कहाँ पालूँ तुझे मैं मृत्यु-मन्दिर हूँ!

हो रहे झर कर दृगों से अग्नि-कण भी क्षार शीतल; पिघलते उर से निकल निश्वास बनते धूम श्यामल; एक ज्वाला के बिना मैं राख का घर हूँ!

इति

Mahadevi Varma

The Poet

महादेवी वर्मा

Mahadevi Varma

Harishchandra and Taramati

Paired Painting

Harishchandra and Taramati

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kisi Ka Deep Nishthur Hoon carries.