
साँझ-13
Saanjh-13
Jagdish Gupta
15 verses · ~36 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Karuna
Jo Mukharit Kar Jaati Theen
Mahadevi Varma3 verses · ~1 min
जो मुखरित कर जाती थीं मेरा नीरव आवाहन, मैं नें दुर्बल प्राणों की वह आज सुला दी कंपन! थिरकन अपनी पुतली की भारी पलकों में बाँधी निस्पंद पड़ी हैं आँखें बरसाने वाली आँधी!
जिसके निष्फल जीवन नें जल जल कर देखी राहें निर्वाण हुआ है देखो वह दीप लुटा कर चाहें! निर्घोष घटाओं में छिप तड़पन चपला सी सोती झंझा के उन्मादों में घुलती जाती बेहोशी!
करुणामय को भाता है तम के परदों में आना हे नभ की दीपावलियों! तुम पल भर को बुझ जाना!
इति

Paired Painting
Forsaken
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jo Mukharit Kar Jaati Theen carries.