
तेरी सुधि बिन
Teri Sudhi Bin
Mahadevi Varma
6 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
बताता जा रे अभिमानी!
कण-कण उर्वर करते लोचन स्पन्दन भर देता सूनापन जग का धन मेरा दुख निर्धन तेरे वैभव की भिक्षुक या कहलाऊँ रानी! बताता जा रे अभिमानी!
दीपक-सा जलता अन्तस्तल संचित कर आँसू के बादल लिपटी है इससे प्रलयानिल, क्या यह दीप जलेगा तुझसे भर हिम का पानी? बताता जा रे अभिमानी!
चाहा था तुझमें मिटना भर दे डाला बनना मिट-मिटकर यह अभिशाप दिया है या वर; पहली मिलन कथा हूँ या मैं चिर-विरह कहानी! बताता जा रे अभिमानी!
इति

Paired Painting
Young Woman with a Veena
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Batata Ja Re Abhimani! carries.