№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Battle Scene

Raudra

नए युग के सौदागर

Naye Yug Ke Saudagar

Madan Kashyap
2 min read 10 versesसौदागरजंगलशोषण

10 verses · ~2 min

ये पहाड़ों की ढलान से आहिस्ता-आहिस्ता उतरनेवाले तराई के रास्ते पाँव-पैदल चल कर आनेवाले पुराने व्यापारी नहीं हैं

ये इमली के पेड़ के नीचे नहीं सुस्ताते अमराई में डेरा नहीं डालते काँख में तराजू दबाए नहीं चलते

ये नमक के सौदागर नहीं हैं लहसुन-प्याज के विक्रेता नहीं हैं सरसों तेल की शीशियाँ नहीं हैं इनके झोले में

इन्हें सखुए के बीज नहीं पूरा जंगल चाहिए हड़िया के लिए भात नहीं सारा खेत चाहिए

ये नए युग के सौदागर हैं हमारी भाषा नहीं सीखते कुछ भी नहीं है समझाने और बताने के लिए ये सिर्फ़ आदेश देना चाहते हैं इनके पास ठस-ठस आवाज़ करनेवाली क्योंझर की बंदूकें नहीं हैं सफ़ेद घोड़े नहीं हैं नहीं रोका जा सकता इन्हें तीरों की बरसात से

ये नए युग के सौदागर हैं बेचना और ख़रीदना नहीं केवल छीनना जानते हैं ये कभी सामने नहीं आते रहते हैं कहीं दूर समन्दर के इस पार या उस पार

बस सामने आती हैं इनकी आकाँक्षाएँ योजनाएँ हवस

सभी कानून सारे कारिन्दे पूरी सरकार और समूची फ़ौज इनकी है

ये नए युग के सौदागर हैं हम खेर[1] काटते रहे इन्होंने पूरा जंगल काट डाला हम बृंगा[2] जलाते रहे इन्होंने समूचा गाँव जला दिया ।

(2011)

इति

Madan Kashyap

The Poet

मदन कश्यप

Madan Kashyap

1954 · 2000

Madan Kashyap stands as a deeply grounded voice in contemporary Hindi poetry, writing with a fierce protective instinct for the marginalized communities of India. Born in 1954 in Bihar, his verse confronts the harsh realities of rural displacement, neo imperialism, and the crushing weight of global capitalism on agrarian life. In collections like Lekin Udaas Hai Prithvi, he strips away all artificial romanticism to reveal the stark, unfiltered truth of survival. He possesses a remarkably sharp political conscience, yet his poems never devolve into mere propaganda. Instead, they resonate with a deep, aching empathy for those who have been left behind by modern progress. Kashyap writes to ensure that the silent struggles of the peasantry and the working class are permanently recorded in the literary history of the nation.

Battle Scene

Paired Painting

Battle Scene

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Naye Yug Ke Saudagar carries.