
मेरा नाम लिया जाएगा
Mera Naam Liya Jayega
Gopaldas 'Neeraj'
5 verses · ~20 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

5 verses · ~1 min
दुःख इतना था उसके जीवन में कि प्यार में भी दुःख ही था
उसकी आँखों में झाँका दुःख तालाब के जल की तरह ठहरा हुआ था
उसे बाँहों में कसा दुःख पीठ पर दागने के निशान की तरह दिखा
उसे चूमना चाहा दुःख होंठों पर पपड़ियों की तरह जमा था
उसे निर्वस्त्र करना चाहा उसने दुःख पहन रखा था जिसे किसी भी तरह उतारना सम्भव नहीं था!
इति

Paired Painting
Chitra Lekha
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Dukh carries.