№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Untitled

Karuna

चुप्पा आदमी

Chuppa Aadmi

Madan Kashyap
1 min read 6 versesमौनचुपशोषण

6 verses · ~1 min

आदमी के चुप रहने का मतलब यह तो नहीं कि उसके भीतर कोई हलचल नहीं है फिर भी उन्हें पसन्द है चुप्पा आदमी

चुप रहने से बाहर सब कुछ शान्त रहता है व्यवस्था उसके चुप रहने का इतना अभ्यस्त होती है कि उसे बोलने मात्र के लिए सज़ा दी जा सकती है

मगर 'चुप रहने में ही भलाई' बिल्कुल नहीं है

चुप्पे आदमी की ज़मीन सबसे पहले छीनी जाती है और मुआवज़ा भी नहीं या नहीं के बराबर दिया जाता है

किसी भी आपदा में सबसे पहले और सबसे ज़्यादा मारे जाते हैं चुप्पे लोग!

(2010)

इति

Madan Kashyap

The Poet

मदन कश्यप

Madan Kashyap

Untitled

Paired Painting

Untitled

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Chuppa Aadmi carries.