Canvas
At Rest

ShringaraIntermediate

नई किताबें

Nai Kitabein

Kunwar Narayan
1 min read 5 versesLoveLiteratureFriendship

5 verses · ~1 min

नई नई किताबें पहले तो दूर से देखती हैं मुझे शरमाती हुईं

फिर संकोच छोड़ कर बैठ जाती हैं फैल कर मेरे सामने मेरी पढ़ने की मेज़ पर

उनसे पहला परिचय...स्पर्श हाथ मिलाने जैसी रोमांचक एक शुरुआत...

धीरे धीरे खुलती हैं वे पृष्ठ दर पृष्ठ घनिष्ठतर निकटता कुछ से मित्रता कुछ से गहरी मित्रता कुछ अनायास ही छू लेतीं मेरे मन को कुछ मेरे चिंतन की अंग बन जातीं कुछ पूरे परिवार की पसंद ज़्यादातर ऐसी जिनसे कुछ न कुछ मिल जाता

फिर भी अपने लिए हमेशा खोजता रहता हूँ किताबों की इतनी बड़ी दुनिया में एक जीवन-संगिनी थोडी अल्हड़-चुलबुली-सुंदर आत्मीय किताब जिसके सामने मैं भी खुल सकूँ एक किताब की तरह पन्ना पन्ना और वह मुझे भी प्यार से मन लगा कर पढ़े...

इति

Kunwar Narayan

The Poet

कुंवर नारायण

Kunwar Narayan

At Rest

Paired Painting

At Rest

In this tender depiction, Pestonji Bomanji invites us to witness a moment of profound stillness. The subject, captured in the soft glow of interior light, is absorbed in the quiet intimacy of reading. As a pioneer of the academic realist style in India, Bomanji possessed a masterful ability to translate the daily lives of his contemporaries onto the canvas with dignity and grace. This painting feels like a whispered secret, a breath held in the bustle of life, reminding us that there is a sacred holiness in the act of pausing to reflect, learn, or simply be.

Open the viewer →