№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Ballad

Shanta

मैं कहीं और भी होता हूँ

Main Kahin Aur Bhi Hota Hoon

Kunwar Narayan
1 min read 5 versesकविताकल्पनाअंतरिक्ष

5 verses · ~1 min

मैं कहीं और भी होता हूँ जब कविता लिखता

कुछ भी करते हुए कहीं और भी होना धीरे-धीरे मेरी आदत-सी बन चुकी है

हर वक़्त बस वहीं होना जहाँ कुछ कर रहा हूँ एक तरह की कम-समझी है जो मुझे सीमित करती है

ज़िन्दगी बेहद जगह मांगती है फैलने के लिए

इसे फैसले को ज़रूरी समझता हूँ और अपनी मजबूरी भी पहुंचना चाहता हूँ अन्तरिक्ष तक फिर लौटना चाहता हूँ सब तक जैसे लौटती हैं किसी उपग्रह को छूकर जीवन की असंख्य तरंगें...

इति

Kunwar Narayan

The Poet

कुंवर नारायण

Kunwar Narayan

Ballad

Paired Painting

Ballad

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Kahin Aur Bhi Hota Hoon carries.