№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
View of the Ghats at Benares

Shanta

घर पहुँचना

Ghar Pahuchna

Kunwar Narayan
1 min read 6 versesयात्राघरजीवन

6 verses · ~1 min

हम सब एक सीधी ट्रेन पकड़ कर अपने अपने घर पहुँचना चाहते

हम सब ट्रेनें बदलने की झंझटों से बचना चाहते

हम सब चाहते एक चरम यात्रा और एक परम धाम

हम सोच लेते कि यात्राएँ दुखद हैं और घर उनसे मुक्ति

सचाई यूँ भी हो सकती है कि यात्रा एक अवसर हो और घर एक संभावना

ट्रेनें बदलना विचार बदलने की तरह हो और हम सब जब जहाँ जिनके बीच हों वही हो घर पहुँचना

इति

Kunwar Narayan

The Poet

कुंवर नारायण

Kunwar Narayan

View of the Ghats at Benares

Paired Painting

View of the Ghats at Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ghar Pahuchna carries.