Canvas
Brahman Healer

KarunaAdvanced

आँकड़ों की बीमारी

Aankadon Ki Beemari

Kunwar Narayan
2 min read 6 versesHumanityPoliticsSatire

6 verses · ~2 min

एक बार मुझे आँकड़ों की उल्टियाँ होने लगीं गिनते गिनते जब संख्या करोड़ों को पार करने लगी मैं बेहोश हो गया

होश आया तो मैं अस्पताल में था खून चढ़ाया जा रहा था आँक्सीजन दी जा रही थी कि मैं चिल्लाया डाक्टर मुझे बुरी तरह हँसी आ रही यह हँसानेवाली गैस है शायद प्राण बचानेवाली नहीं तुम मुझे हँसने पर मजबूर नहीं कर सकते इस देश में हर एक को अफ़सोस के साथ जीने का पैदाइशी हक़ है वरना कोई माने नहीं रखते हमारी आज़ादी और प्रजातंत्र

बोलिए नहीं - नर्स ने कहा - बेहद कमज़ोर हैं आप बड़ी मुश्किल से क़ाबू में आया है रक्तचाप

डाक्टर ने समझाया - आँकड़ों का वाइरस बुरी तरह फैल रहा आजकल सीधे दिमाग़ पर असर करता भाग्यवान हैं आप कि बच गए कुछ भी हो सकता था आपको –

सन्निपात कि आप बोलते ही चले जाते या पक्षाघात कि हमेशा कि लिए बन्द हो जाता आपका बोलना मस्तिष्क की कोई भी नस फट सकती थी इतनी बड़ी संख्या के दबाव से हम सब एक नाज़ुक दौर से गुज़र रहे तादाद के मामले में उत्तेजना घातक हो सकती है आँकड़ों पर कई दवा काम नहीं करती शान्ति से काम लें अगर बच गए आप तो करोड़ों में एक होंगे .....

अचानक मुझे लगा ख़तरों से सावधान कराते की संकेत-चिह्न में बदल गई थी डाक्टर की सूरत और मैं आँकड़ों का काटा चीख़ता चला जा रहा था कि हम आँकड़े नहीं आदमी हैं

इति

Kunwar Narayan

The Poet

कुंवर नारायण

Kunwar Narayan

Brahman Healer

Paired Painting

Brahman Healer

This sensitive hand colored plate captures a quiet moment of traditional healing, offering a glimpse into the medical traditions practiced by Brahman scholars and physicians. The seated practitioner attentively checks the pulse of a resting patient within a humble interior, surrounded by medicinal jars, a woven mat, and sacred niches carved into the earthen wall. Such visual records served to document the rich cultural tapestry of India for Western audiences, reflecting both curiosity and a desire to catalogue the diverse knowledge systems of the subcontinent with reverence for traditional ways of life.

Open the viewer →