№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Rama, Sita and Lakshman in the Forest

Shanta

अबकी बार लौटा तो

Abki Bar Lauta To

Kunwar Narayan
1 min read 4 versesमनुष्यताबदलावसहानुभूति

4 verses · ~1 min

अबकी बार लौटा तो बृहत्तर लौटूंगा चेहरे पर लगाए नोकदार मूँछें नहीं कमर में बांधें लोहे की पूँछे नहीं जगह दूंगा साथ चल रहे लोगों को तरेर कर न देखूंगा उन्हें भूखी शेर-आँखों से

अबकी बार लौटा तो मनुष्यतर लौटूंगा घर से निकलते सड़को पर चलते बसों पर चढ़ते ट्रेनें पकड़ते जगह बेजगह कुचला पड़ा पिद्दी-सा जानवर नहीं

अगर बचा रहा तो कृतज्ञतर लौटूंगा

अबकी बार लौटा तो हताहत नहीं सबके हिताहित को सोचता पूर्णतर लौटूंगा

इति

Kunwar Narayan

The Poet

कुंवर नारायण

Kunwar Narayan

Rama, Sita and Lakshman in the Forest

Paired Painting

Rama, Sita and Lakshman in the Forest

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Abki Bar Lauta To carries.