№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lady Making a Garland

Shringara

मैं तो झोंका हूँ

Main To Jhoka Hoon

Kumar Vishwas
1 min read 5 versesहवाwindखुशबू

5 verses · ~1 min

मैं तो झोंका हूँ हवाओं का उड़ा ले जाऊँगा जागती रहना, तुझे तुझसे चुरा ले जाऊँगा

हो के क़दमों पर निछावर फूल ने बुत से कहा ख़ाक में मिल कर भी मैं ख़ुश्बू बचा ले जाऊँगा

कौन-सी शै तुझको पहुँचाएगी तेरे शहर तक ये पता तो तब चलेगा जब पता ले जाऊँगा

क़ोशिशें मुझको मिटाने की मुबारक़ हों मगर मिटते-मिटते भी मैं मिटने का मज़ा ले जाऊँगा

शोहरतें जिनकी वजह से दोस्त-दुश्मन हो गए सब यहीं रह जाएंगी मैं साथ क्या ले जाऊँगा

इति

Kumar Vishwas

The Poet

कुमार विश्वास

Kumar Vishwas

Lady Making a Garland

Paired Painting

Lady Making a Garland

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main To Jhoka Hoon carries.