
8 verses · ~3 min
एक बड़ा सा एअर-बैग है जिसे हम कहते हैं हवाई थैला यह केवल अनुवाद नहीं है हमारी भाषा में इसके हवाई होने का अपना अर्थ है
इस थैले में सिमट आता है हमारा छोटा-सा संसार ज़रूरी कपड़े अगल बगल के खलों में किताबें ब्रश और रेजर नहाने का साबुन जूते पोंछ कर फेंक देने के लिए पुरानी फटी गंजियों के कुछ टुकड़े
इन्हीं गडमड चीज़ों के बीच छुपी होती है बिटिया की हँसी पत्नी की हिदायतें और फ्रेम से बाहर निकल कर बोलने-बतियाने वाली फ्रेंच पेण्टिंग की एक जोड़ी आँखें बेहद कठिन समय और दुर्गम यात्राओं में भी मुझे एकटक निहारती होती हैं इस हवाई थैले को और गहरा और रहस्यमय बनाती हुई जहाँ हमेशा ही चीज़ों से ज़्यादा होती है यादें
कितनी-कितनी यात्राएँ कैसी-कैसी यात्राएँ धरती से कहीं अधिक उम्मीदों के भूगोल में की गयीं यात्राएँ और हर बार जिस तरह हमारा एक हिस्सा छूट जाता है सफ़र पर जाने से उसी तरह उन तमाम चीज़ों का कुछ-कुछ थैले में होता है जो हमारे साथ यात्रा में नहीं होतीं
ऐसा विश्वास कि कभी-कभी भूख प्यास लगने पर देर तक इस थैले में कुछ ढूँढ़ते रहते हैं हम यह जानते हुए कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है हर बार अपने ज्ञान से ज़्यादा हम इस थैले पर यक़ीन करते हैं और यह हवाई थैला भी कुछ न कुछ तो ऐसा रखता ही है कि उम्मीद न टूटे कई बार स्मृतियाँ ही कुछ खिला-पिला देती हैं
यह होता है तो बेहद अकेलेपन में भी अकेला नहीं होने देता
यह जितना पुराना है उससे कहीं ज़्यादा पहले का है हमारा रिश्ता वह तो तभी जुड़ गया था जब हमारे कंधे में पैदा हुई थी थैला लटकाने की आकांक्षा हम कपड़े के पुराने झोले में देखा करते थे इसका अक्स
आते-जाते बौंखते-बउआते एक दिन ऐसा आया जब मन को कड़ा किया और अपने क़स्बाई घर का सारा दुःख इस थैले में डाल कर चले आए दिल्ली यहाँ रहते हुए कुछ दिनों बाद पता चला जितना दुःख हम थैले में ले आए उतना ही रह गया है वहाँ इस तरह देखते-देखते दूना हो गया दुःख!
इति
The Poet
मदन कश्यप
Madan Kashyap
1954 · 2000
Madan Kashyap stands as a deeply grounded voice in contemporary Hindi poetry, writing with a fierce protective instinct for the marginalized communities of India. Born in 1954 in Bihar, his verse confronts the harsh realities of rural displacement, neo imperialism, and the crushing weight of global capitalism on agrarian life. In collections like Lekin Udaas Hai Prithvi, he strips away all artificial romanticism to reveal the stark, unfiltered truth of survival. He possesses a remarkably sharp political conscience, yet his poems never devolve into mere propaganda. Instead, they resonate with a deep, aching empathy for those who have been left behind by modern progress. Kashyap writes to ensure that the silent struggles of the peasantry and the working class are permanently recorded in the literary history of the nation.

Paired Painting
Reclining Woman
This evocative masterpiece captures a moment of quiet grace, reflecting the poise and cultural identity of a Nair woman from Kerala. Through his exquisite lens, Ravi Varma brings the domestic interior to life, imbuing it with a sense of gentle intimacy and regal dignity. The reclining figure, lost in the pages of a book, is accompanied by a faithful attendant, creating a harmonious interplay of shadow and light. It is a work that bridges the technical mastery of Western academic tradition with the soul and aesthetic sensibilities of India, inviting us to pause and witness the timeless elegance of a bygone era.
Open the viewer →


