
16 verses · ~3 min
अभी पिछले फागुन में उसकी आँखों में कोई रंग न था पिछले सावन में उसके गीतों में करुणा न थी अचानक बड़ी हो गई है बेटी सेमल के पेड़ की तरह हहा कर बड़ी हो गई है देखते ही देखते।
जब वह जन्मी थी तब कितना पानी होता था कुएँ-तालाब में नदी तो हरदम लबालब भरी रहती थी भादों में कैसी झड़ी लगती थी वैसी ही एक रात में पैदा हुई थी ऐसी झपासी थी कि एक पल के लिए भी लड़ी नहीं टूट रही थी
अब बड़ी हुई बेटी तब तक सूख चुके हैं सारे तालाब गहरे तल में चला गया है कुएँ का पानी नदी हो गई है बेगानी काँस और सरकंडों के जंगल में कहीं-कहीं बहती दिखती हैं पतली पतली धाराएँ ।
पलकें झुका कर सपनों को छोटा करो मेरी बेटी नींद को छोटा करो देर से सूतो पर देर तक न सूतो होठों से बाहर न आये हँसी आँखों तक पहुंच न पाये कोई ख़ुशी कलेजे में दबा रहे दुःख भूख और विचारों को मारना सीखो अपने को अपने ही भीतर गाड़ना सीखो
कोमल-कोमल शब्दों में जारी होती रहीं क्रूर हिदायतें फिर भी बड़ी हो गई बेटी बड़े हो गये उसके सपने!
2
बड़ी हो रही है बेटी बड़ा हो रहा है उसका एकांत
वह चाहती है अब भी चिड़ियों से बतियाना फूलों से उलझना पेड़ों से पीठ टिका कर सुस्ताना पर सब कुछ बदल चुका है मानो
कम होने लगी है चिड़ियों के कलरव की मिठास चुभने लगे हैं फूलों के तेज़ रंग डराने लगी हैं दरख़्तों की काली छायाएँ
बड़ी हो रही है बेटी बड़े हो रहे हैं भेड़िए बड़े हो रहे है सियार
माँ की करुणा के भीतर फूट रही है बेचैनी पिता की चट्टानी छाती में दिखने लगे हैं दरकने के निशान बड़ी हो रही है बेटी!
3
बाबा बाबा मुझे मकई के झौंरे की तरह मरुए में लटका दो
बाबा बाबा मुझे लाल चावल की तरह कोठी में लुका दो
बाबा बाबा मुझे माई के ढोलने की तरह कठही संदूक में छुपा दो
मकई के दानों को बचाता है छिलकोइया चावल को कन और भूसी ढोलने को बचाता है रेशम का तागा तुझे कौन बचाएगा मेरी बेटी!
इति
The Poet
मदन कश्यप
Madan Kashyap
1954 · 2000
Madan Kashyap stands as a deeply grounded voice in contemporary Hindi poetry, writing with a fierce protective instinct for the marginalized communities of India. Born in 1954 in Bihar, his verse confronts the harsh realities of rural displacement, neo imperialism, and the crushing weight of global capitalism on agrarian life. In collections like Lekin Udaas Hai Prithvi, he strips away all artificial romanticism to reveal the stark, unfiltered truth of survival. He possesses a remarkably sharp political conscience, yet his poems never devolve into mere propaganda. Instead, they resonate with a deep, aching empathy for those who have been left behind by modern progress. Kashyap writes to ensure that the silent struggles of the peasantry and the working class are permanently recorded in the literary history of the nation.

Paired Painting
Simhika and Sairandhri
This masterwork captures a deeply tense and emotionally charged episode from the Mahabharata, unfolding during the final year of the Pandavas exile in disguise. Draupadi, living under the assumed identity of the maidservant Sairandhri in the court of Virata, finds herself trapped in a terrifying encounter with the evil commander Kichaka, whose advances she repeatedly spurns. Here, the scheming Simhika, sister to Kichaka, approaches Sairandhri with cunning persuasion, coaxing her to meet the infatuated general. Raja Ravi Varma masterfully contrasts the two figures, portraying Simhika with a deceptive, calculating allure, her arm outstretched in direction, while Sairandhri clings to herself in profound distress, her eyes filled with sorrow and foreboding. Through his exquisite command of European academic realism infused with Indian theatrical sensibilities, Varma immortalizes not just a mythological encounter, but the universal vulnerability and quiet resilience of a woman standing alone in peril.
Open the viewer →


