№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Samudra Manthan

Hasya

सुरा समर्थन

Sura Samarthan

Kaka Hathrasi
3 min read 6 versesहास्यव्यंग्यशराब

6 verses · ~3 min

भारतीय इतिहास का, कीजे अनुसंधान देव-दनुज-किन्नर सभी, किया सोमरस पान किया सोमरस पान, पियें कवि, लेखक, शायर जो इससे बच जाये, उसे कहते हैं 'कायर' कहँ 'काका', कवि 'बच्चन' ने पीकर दो प्याला दो घंटे में लिख डाली, पूरी 'मधुशाला'

भेदभाव से मुक्त यह, क्या ऊँचा क्या नीच अहिरावण पीता इसे, पीता था मारीच पीता था मारीच, स्वर्ण- मृग रूप बनाया पीकर के रावण सीता जी को हर लाया कहँ 'काका' कविराय, सुरा की करो न निंदा मधु पीकर के मेघनाद पहुँचा किष्किंधा

ठेला हो या जीप हो, अथवा मोटरकार ठर्रा पीकर छोड़ दो, अस्सी की रफ़्तार अस्सी की रफ़्तार, नशे में पुण्य कमाओ जो आगे आ जाये, स्वर्ग उसको पहुँचाओ पकड़ें यदि सार्जेंट, सिपाही ड्यूटी वाले लुढ़का दो उनके भी मुँह में, दो चार पियाले

पूरी बोतल गटकिये, होय ब्रह्म का ज्ञान नाली की बू, इत्र की खुशबू एक समान खुशबू एक समान, लड़्खड़ाती जब जिह्वा 'डिब्बा' कहना चाहें, निकले मुँह से 'दिब्बा' कहँ 'काका' कविराय, अर्ध-उन्मीलित अँखियाँ मुँह से बहती लार, भिनभिनाती हैं मखियाँ

प्रेम-वासना रोग में, सुरा रहे अनुकूल सैंडिल-चप्पल-जूतियां, लगतीं जैसे फूल लगतीं जैसे फूल, धूल झड़ जाये सिर की बुद्धि शुद्ध हो जाये, खुले अक्कल की खिड़की प्रजातंत्र में बिता रहे क्यों जीवन फ़ीका बनो 'पियक्कड़चंद', स्वाद लो आज़ादी का

एक बार मद्रास में देखा जोश-ख़रोश बीस पियक्कड़ मर गये, तीस हुये बेहोश तीस हुये बेहोश, दवा दी जाने कैसी वे भी सब मर गये, दवाई हो तो ऐसी चीफ़ सिविल सर्जन ने केस कर दिया डिसमिस पोस्ट मार्टम हुआ, पेट में निकली 'वार्निश'

इति

Kaka Hathrasi

The Poet

काका हाथरसी

Kaka Hathrasi

1906 · 1995

Prabhu Dayal Garg, globally renowned as Kaka Hathrasi, fundamentally legitimized Hasya Ras or humorous poetry as a serious instrument of social reform. Born in 1906 in Hathras, Uttar Pradesh, he adopted a stage persona that brought unparalleled joy and stinging satire to millions of Indians. At a time when literary poetry was often dense and inaccessible, he wrote verses that made the common man laugh uproariously while quietly dismantling political corruption, social hypocrisies, and bureaucratic absurdity. He founded the magazine Sangeet, heavily contributing to the preservation of Indian classical music alongside his poetic pursuits. The government of India awarded him the Padma Shri in 1985 for his monumental cultural contributions. Passing away in 1995, he left behind a literary tradition that ensures laughter remains a potent weapon. He proved that the sharpest truths are often delivered with a smile.

Samudra Manthan

Paired Painting

Samudra Manthan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sura Samarthan carries.