Canvas
Study of a Banyan Tree

ShantaIntermediate

व्यवहार की महिमा

Vyavahar Ki Mahima

Kabir
3 min read 20 versesTransienceWorld

20 verses · ~3 min

कबीर गर्ब न कीजिये, इस जीवन की आस | टेसू फूला दिवस दस, खंखर भया पलास ||

कबीर जी कहते हैं कि इस जवानी कि आशा में पड़कर मद न करो | दस दिनों में फूलो से पलाश लद जाता है, फिर फूल झड़ जाने पर वह उखड़ जाता है, वैसे ही जवानी को समझो |

कबीर गर्ब न कीजिये, इस जीवन कि आस | इस दिन तेरा छत्र सिर, देगा काल उखाड़ ||

गुरु कबीर जी कहते हैं कि मद न करो चर्ममय हड्डी कि देह का | इक दिन तुम्हारे सिर के छत्र को काल उखाड़ देगा |

कबीर थोड़ा जीवना, माढ़ै बहुत मढ़ान | सबही ऊभा पन्थसिर, राव रंक सुल्तान ||

जीना तो थोड़ा है, और ठाट - बाट बहुत रचता है| राजा रंक महाराजा --- आने जाने का मार्ग सबके सिर पर है, सब बारम्बार जन्म - मरण में नाच रहे हैं |

कबीर यह संसार है, जैसा सेमल फूल | दिन दस के व्येवहार में, झूठे रंग न भूले ||

गुरु कबीर जी कहते हैं कि इस संसार की सभी माया सेमल के फूल के भांति केवल दिखावा है | अतः झूठे रंगों को जीवन के दस दिनों के व्यवहार एवं चहल - पहल में मत भूलो |

कबीर खेत किसान का, मिरगन खाया झारि | खेत बिचारा क्या करे, धनी करे नहिं बारि ||

गुरु कबीर जी कहते हैं कि जीव - किसान के सत्संग - भक्तिरूपी खेत को इन्द्रिय - मन एवं कामादिरुपी पशुओं ने एकदम खा लिया | खेत बेचारे का क्या दोष है, जब स्वामी - जीव रक्षा नहीं करता |

कबीर रस्सी पाँव में, कहँ सोवै सुख चैन | साँस नगारा कुंच का, है कोइ राखै फेरी ||

अपने शासनकाल में ढोल, नगाडा, ताश, शहनाई तथा भेरी भले बजवा लो | अन्त में यहाँ से अवश्य चलना पड़ेगा, क्या कोई घुमाकर रखने वाला है |

आज काल के बीच में, जंगल होगा वास | ऊपर ऊपर हल फिरै, ढोर चरेंगे घास ||

आज - कल के बीच में यह शहर जंगल में जला या गाड़ दिया जायेगा | फिर इसके ऊपर ऊपर हल चलेंगे और पशु घास चरेंगे |

रात गँवाई सोयेकर, दिवस गँवाये खाये | हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय ||

मनुष्य ने रात गवाई सो कर और दिन गवाया खा कर, हीरे से भी अनमोल मनुष्य योनी थी परन्तु विषयरुपी कौड़ी के बदले में जा रहा है |

ऊँचा महल चुनाइया, सुबरन कली दुलाय | वे मंदिर खाली पड़े रहै मसाना जाय ||

स्वर्णमय बेलबूटे ढल्वाकर, ऊँचा मंदिर चुनवाया | वे मंदिर भी एक दिन खाली पड़ गये, और मंदिर बनवाने वाले श्मशान में जा बसे |

कहा चुनावै भेड़िया, चूना माटी लाय | मीच सुनेगी पापिनी, दौरी के लेगी आप ||

चूना मिट्ठी मँगवाकर कहाँ मंदिर चुनवा रहा है? पापिनी मृत्यु सुनेगी, तो आकर धर - दबोचेगी |

इति

Kabir

The Poet

कबीर

Kabir

1398 · 1518

To speak of Kabir within the ordinary parameters of literary biography is almost impossible. Born in the fifteenth century to a Muslim weaver's family in the sacred Hindu city of Banaras, he became a voice that refused to be domesticated by any temple, mosque, or scholarly apparatus. Kabir claimed no scripture, no caste, and no sacred language as his exclusive property. He stood at the loom of reality and wove his dohas (devastating two-line couplets) from the raw thread of direct spiritual encounter. His critique was not merely religious but civilizational. He asked with the serene ferocity of an awakened mind why human beings had chosen the architecture of division over the open sky of the divine. Centuries have passed, empires have crumbled, and languages have shifted. Yet, Kabir's couplets are still recited in village squares and debated in universities today. He requires no temple because he built one inside language itself. He is the conscience of the Indian soul.

Study of a Banyan Tree

Paired Painting

Study of a Banyan Tree

This evocative ink wash drawing captures the majestic and spiritual presence of the banyan tree, an entity deeply woven into the fabric of Indian life and philosophy. The artist uses the delicate technique of ink wash to invite us into a space of quiet contemplation, where the massive trunk emerges from the shadows like a sentinel of time. Every brushstroke breathes with the humidity of the landscape, mirroring the interconnected roots and hanging aerial filaments that define this sacred tree. It is not merely a botanical study, but a meditation on the permanence and silent observation of nature, reflecting a period when Indian artists sought to marry traditional aesthetics with the ethereal qualities of light and shadow.

Open the viewer →