
22 verses · ~4 min
काल काल तत्काल है, बुरा न करिये कोय | अन्बोवे लुनता नहीं, बोवे तुनता होय ||
काल का विकराल गाल तुमको तत्काल ही निगलना चाहता है, इसीलिए किसी प्रकार भी बुराई न करो | जो नहीं बोया गया है, वह काटने को नहीं मिलता, बोया ही कटा जाता है |
या दुनिया में आय के, छाड़ि दे तू ऐंठ | लेना होय सो लेइ ले, उठी जात है पैंठ ||
इस संसार में आकर तुम सब प्रकार के अभिमान को छोड़ दो, जो खरीदना हो खरीद लो, बाजार उठा जाता है |
खाय पकाय लुटाय के, करि ले अपना काम | चलती बिरिया रे नरा, संग न चले छदाम ||
पका - खा और लुटाकर, अपना कल्याण कर ले | ऐ मनुष्य! संसार से कूच करते समय, तेरे साथ एक छदाम भी नहीं जायेगा |
सह ही में सत बाटई, रोटी में ते टूक | कहै कबीर ता दास को, कबहुँ न आवै चूक ||
जो सत्तू में से सत्तू और रोटी में से टुकड़ा बाँट देता है, वह भक्त अपने धर्म से कभी नहीं चूकता |
देह खेह होय जागती, कौन कहेगा देह | निश्चय कर उपकार ही, जीवन का फन येह ||
मरने के बाद तुमसे कौन देने को कहेगा! अतः निश्चयपूर्वक परोपकार करो, येही जीवन का फल है |
धर्म किये धन ना घटे, नदी ना घट्टै नीर | अपनी आँखों देखिले, यों कथि कहहिं कबीर ||
धर्म (परोपकार, दान, सेवा) करने से धन नहीं घटता, देखो नदी सदैव रहती है, परन्तु उसका जल घटता नहीं | धर्म करके स्वय देख लो |
या दुनिया दो रोज की, मत कर यासो हेत | गुरु चरनन चित लाइये, जो पूरन सुख हेत ||
इस संसार का झमेला दो दिन का है अतः इससे मोह - संबध न जोड़ो | सतगुरु के चरणों में मन लगाओ, जो पूर्ण सुख देने वाला है |
ऐसी बानी बोलिये, मन का आपा खोय | औरन को शीतल करै, आपौ शीतल होय ||
मन के अहंकार को मिटाकर, ऐसे और नम्र वचन बोलो, जिससे दूसरे लोग सुखी हों और खुद को भी शान्ति मिले |
कहते को कहि जान दे, गुरु की सीख तू लेय | साकट जन औ श्वान को, फिरि जवाब न देय ||
उल्टी - पुल्टी बात बोलने वाले लो बोलते जाने दो तू गुरु की ही शिक्षा धारण कर | साकट (दुष्टों) तथा कुत्तों को उलटकर उत्तर न दो |
इष्ट मिले अरु मन मिले, मिले सकल रस रीति | कहैं कबीर तहँ जाइये, यह सन्तन की प्रीति ||
उपस्य, उपासना - पद्धति, सम्पूर्ण रीति - रिवाज़ और मन जहाँ पर मिलें, वहीं पर जाना सन्तो को प्रियेकर होना चहिये |
बहते को मत बहन दो, कर गहि ऐचहु ठौर | कहो सुन्यो मानौ नहीं, शब्द कहो दुइ और ||
बहते हुए को मत बहने दो, हाथ पकड़कर उसको मानवता की भूमिका पर निकाल लो | यदि वह कहा - सुना ना माने, तो भी निर्णय के दो वचन और सुना दो |
इति
The Poet
कबीर
Kabir
1398 · 1518
To speak of Kabir within the ordinary parameters of literary biography is almost impossible. Born in the fifteenth century to a Muslim weaver's family in the sacred Hindu city of Banaras, he became a voice that refused to be domesticated by any temple, mosque, or scholarly apparatus. Kabir claimed no scripture, no caste, and no sacred language as his exclusive property. He stood at the loom of reality and wove his dohas (devastating two-line couplets) from the raw thread of direct spiritual encounter. His critique was not merely religious but civilizational. He asked with the serene ferocity of an awakened mind why human beings had chosen the architecture of division over the open sky of the divine. Centuries have passed, empires have crumbled, and languages have shifted. Yet, Kabir's couplets are still recited in village squares and debated in universities today. He requires no temple because he built one inside language itself. He is the conscience of the Indian soul.

Paired Painting
Folio from an Ashtasahasrika Prajnaparamita Manuscript Depicting Maitreya
This sacred palm leaf folio serves as a profound window into the esoteric visual and spiritual world of late Buddhist art in eastern India. Created during the height of the Pala Empire, such manuscripts of the Ashtasahasrika Prajnaparamita, or Perfection of Wisdom in Eight Thousand Lines, were revered as living embodiments of divine wisdom. Monks and master artisans labored with immense devotion, illuminating fragile palm leaves with intricate iconographies of Buddhas and Bodhisattvas. Flanked by elegant columns, the central panel radiates a quiet, sublime grace, inviting the viewer to contemplate the boundless compassion of the enlightened beings who guide humanity across the ocean of suffering.
Open the viewer →


