
सुख-दुःख की महिमा
Sukh-Dukh Ki Mahima
Kabir
10 verses · ~27 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

20 verses · ~6 min
सवेक - स्वामी एक मत, मत में मत मिली जाय | चतुराई रीझै नहीं, रीझै मन के भाय ||
सवेक और स्वामी की पारस्परिक मत मिलकर एक सिद्धांत होना चहिये | चालाकी करने से सच्चे स्वामी नहीं प्रसन्न होते, बल्कि उनके प्रसन्न होने का कारण हार्दिक भक्ति - भाव होता है |
सतगुरु शब्द उलंघ के, जो सेवक कहुँ जाय | जहाँ जाय तहँ काल है, कहैं कबीर समझाय ||
सन्त कबीर जी समझाते हुए कहते हैं कि अपने सतगुरु के न्यायपूर्ण वचनों का उल्लंघन कर जो सेवक अन्ये ओर जाता है, वह जहाँ जाता है वहाँ उसके लिए काल है |
आशा करै बैकुंठ की, दुरमति तीनों काल | शुक्र कही बलि ना करीं, ताते गयो पताल ||
आशा तो स्वर्ग की करता है, लकिन तीनों काल में दुर्बुद्धि से रहित नहीं होता | बलि ने गुरु शुक्राचार्य जी की आज्ञा अनुसार नहीं किया, तो राज्य से वंचित होकर पाताल भेजा गया |
यह मन ताको दीजिये, साँचा सेवक होय | सिर ऊपर आरा सहै, तऊ न दूजा होय ||
गुरुजनों को अपना हार्दिक उपदेश सच्चे सवेक को ही देना चहिये | सेवक ऐसा जो सिर पर आरा सहकर भी, दूसरा भाव न लाये |
शीलवन्त सुरज्ञान मत, अति उदार चित होय | लज्जावान अति निछलता, कोमल हिरदा सोय ||
शीलवान ही देवता है, उसका विवेक का मत रहता है, उसका चित्त अत्यंत उदार होता है | बुराईयों से लज्जाशील सबसे अत्यंत निष्कपट और कोमल ह्रदय के होते हैं |
ज्ञानी अभिमानी नहीं, सब काहू सो हेत | सत्यवान परमारथी, आदर भाव सहेत ||
ज्ञान से पूर्ण, अभिमान से रहित, सबसे हिल मिलकर रहने वाले, सत्येनिष्ठ परमार्थ - प्रेमी एवं प्रेमरहित सबका आदर - भाव करने वाले |
गुरुमुख गुरु चितवत रहे, जैसे मणिहि भुवंग | कहैं कबीर बिसरै नहीं, यह गुरुमुख को अंग ||
गुरुमुख सेवक व शिष्य को चहिये कि वह सतगुरु के उपदेश की ओर देखता रहे जैसे सर्प मणि की ओर देखता रहता है | गुरु कबीर जी कहते है कभी भूले नहीं येही गुरुमुख का लक्षण है |
गुरु आज्ञा लै आवहीं, गुरु आज्ञा लै जाय | कहैं कबीर सो सन्त प्रिये, बहु विधि अमृत पाय ||
जो शिष्य गुरु की आज्ञा से आये और गुरु की आज्ञा से जाये| गुरु कबीर जी कहते हैं कि ऐसे शिष्य गुरु - सन्तो को प्रिये होते हैं और अनेक प्रकार से अमृत प्राप्त करते हैं |
सवेक सेवा में रहै, सेवक कहिये सोय | कहैं कबीर सेवा बिना, सवेक कभी न होय ||
जो सवेक सेवा करता रहता है वही सेवक कहलाता है, गुरु कबीर कहते हैं कि सेवा किये बिना कोई सेवक नहीं हो सकता |
अनराते सुख सोवना, राते नींद न आय | ज्यों जल छूटी माछरी, तलफत रैन बिछाय ||
जिन्हें स्वरूपस्तिथि (कल्याण)में प्रेम नहीं है, वे विषय - मोह में सुख से सोते हैं परन्तु कल्याण प्रेमी को विषय मोह में नींद नहीं लगती | उनको तो कल्याण की प्राप्ति के लिए वैसी ही छटपटाहट रहती है, जैसे जल से बिछुड़ी मछली तडपते हुए रात बिताती है |
इति
The Poet
Kabir
1398 · 1518
To speak of Kabir within the ordinary parameters of literary biography is almost impossible. Born in the fifteenth century to a Muslim weaver's family in the sacred Hindu city of Banaras, he became a voice that refused to be domesticated by any temple, mosque, or scholarly apparatus. Kabir claimed no scripture, no caste, and no sacred language as his exclusive property. He stood at the loom of reality and wove his dohas (devastating two-line couplets) from the raw thread of direct spiritual encounter. His critique was not merely religious but civilizational. He asked with the serene ferocity of an awakened mind why human beings had chosen the architecture of division over the open sky of the divine. Centuries have passed, empires have crumbled, and languages have shifted. Yet, Kabir's couplets are still recited in village squares and debated in universities today. He requires no temple because he built one inside language itself. He is the conscience of the Indian soul.

Paired Painting
Shree Krishna Sandipan Dakshina
This touching chromolithograph captures a profound moment of reverence and humility in the traditional guru shishya parampara, or the sacred teacher disciple tradition. Lord Krishna, alongside Balarama or as depicted in narrative tradition, offers his humble respects and service to his revered preceptor, Sage Sandipani, and his wife, acknowledging the lifelong debt of spiritual knowledge. The imagery radiates deep warmth, celebrating the eternal bond of devotion, duty, and spiritual awakening that defines the timeless relationship between a seeker and an enlightened master.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sevak Ki Mahima carries.