№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

Shanta

सद्आचरण की महिमा

Sadacharan Ki Mahima

Kabir
3 min read 12 versesकबीरKabirसदाचार

12 verses · ~3 min

माँगन गै सो मर रहै, मरै जु माँगन जाहिं | तिनते पहिले वे मरे, होत करत हैं नहिं ||

जो किसी के यहाँ मांगने गया, जानो वह मर गया | उससे पहले वो मरगया जिसने होते हुए मना कर दिया |

अजहूँ तेरा सब मिटै, जो मानै गुरु सीख | जब लग तू घर में रहैं, मति कहुँ माँगे भीख ||

आज भी तेरे सब दोष - दुःख मिट जाये, यदि तू सतगुरु की शिक्षा को सुने और माने | जब तक तू ग्रस्थ में है, कहीं भिक्षा मत माँग |

अनमाँगा तो अति भला, माँगि लिया नहीं दोष | उदर समाता माँगि ले, निश्चै पावै मोष ||

बिना माँगे मिला हुआ सर्वोतम है, साधु को दोष नहीं है यदि पेट के लिए माँग लिया | उदर पूर्ति के लिए माँग लेने में मोक्ष साधन में निश्चय ही कोई बाधा नहीं पड़ेगी |

सहत मिले तो दूध है, माँगि मिलै सौ पानि | कहैं कबीर वह रक्त है, जामे ऐंचातानि ||

वह दूध के समान उत्तम है, जो बिना माँगे सहज रूप से मिल जाये | मांगने से मिले वह पानी के समान मध्यम है | गुरु कबीर जी कहते हैं जिसमे ऐचातान (अडंगा डालकर मांगना और कष्टपूर्वक देना) है, वह रक्त के समान त्यागने योग्य है |

माँगन मरण समान है, तेहि दई मैं सीख | कहैं कबीर समझाय को, मति कोई माँगै भीख ||

माँगन मरने के समान है येही गुरु कबीर सीख देते है और समझाते हुए कहते हैं की मैं तुम्हे शिक्षा देता हूँ, कोई भीख मत मांगो |

अनमांगा उत्तम कहा, मध्यम माँगि जोलेय | कहैं कबीर निकृष्टि सो, पर घर धरना देय ||

उपयुक्त बिना माँगे मिला हुआ उत्तम कहा, माँगा लेना मध्यम कहा पराये - द्वारे पर धरना देकर हठपूर्वक माँगना तो महापाप है |

इति

Kabir

The Poet

कबीर

Kabir

Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

Paired Painting

Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

This poignant scene captures a foundational moment in spiritual history, depicting the transition of Siddhartha Gautama from a period of extreme asceticism to the discovery of the Middle Way. Having fasted until his body was frail, Siddhartha realized that enlightenment could not be reached through the total neglect of the physical form. At this critical juncture, a village woman named Sujata appeared, moved by a divine impulse to offer him a golden bowl of milk rice. In this painting, her gaze is filled with a gentle, maternal reverence, while Siddhartha sits in a state of quiet grace, his head encircled by a soft, luminous halo. This act of compassion provided him the strength required to reach the final threshold of his awakening under the Bodhi tree. The artist masterfully blends the sacred and the mundane, suggesting that the path to the divine is often paved by the simplest acts of human kindness.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sadacharan Ki Mahima carries.