
संगति की महिमा
Sangati Ki Mahima
Kabir
20 verses · ~50 lines · 3 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

20 verses · ~6 min
जीवन में मरना भला, जो मरि जानै कोय | मरना पहिले जो मरै, अजय अमर सो होय ||
जीते जी ही मरना अच्छा है, यदि कोई मरना जाने तो| मरने के पहले ही जो मर लेता है, वह अजर - अमर हो जाता है| शरीर रहते रहते जिसके समस्त अहंकार समाप्त हो गए, वे वासना - विजयी ही जीवनमुक्त होते हैं|
मैं जानूँ मन मरि गया, मरि के हुआ भूत | मूये पीछे उठि लगा, ऐसा मेरा पूत ||
भूलवश मैंने जाना था कि मेरा मन भर गया, परन्तु वह तो मरकर प्रेत हुआ| मरने के पश्यात भी उठकर मेरे पीछे लग पड़ा, ऐसा यह मेरा मन बालक की तरह है|
भक्त मरे क्या रोइये, जो अपने घर जाय | रोइये साकट बपुरे, हाटों हाट बिकाय ||
जिसने अपने कल्याणरुपी अविनाशी घर को प्राप्त कर लिया, ऐसे सन्त भक्त के शरीर छोड़ने पर क्यों रोते हैं? बेचारे अभक्त - अज्ञानियों के मरने पर रोओ, जो मरकर चौरासी के बाज़ार मैं बिकने जा रहे हैं|
मैं मेरा घर जालिया, लिया पलीता हाथ | जो घर जारो आपना, चलो हमारे साथ ||
संसार - शरीर में जो मैं - मेरापन की अहंता - ममता हो रही है - ज्ञान की आग बत्ती हाथ में लेकर इस घर को जला डालो| अपने अहंकार - घर को जला डालता है|
शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल | काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||
गुरुमुख शब्दों का विचार कर जो आचरण करता है, वह कृतार्थ हो जाता है| उसको काम क्रोध नहीं सताते और वह कभी मन कल्पनाओं के मुख में नहीं पड़ता|
जब लग आश शरीर की, मिरतक हुआ न जाय | काया माया मन तजै, चौड़े रहा बजाय ||
जब तक शरीर की आशा और आसक्ति है, तब तक कोई मन को मिटा नहीं सकता| अतएव शरीर का मोह और मन की वासना को मिटाकर, सत्संग रुपी मैदान में विराजना चहिये|
मन को मिरतक देखि के, मति माने विश्वाश | साधु तहाँ लौं भय करे, जौ लौं पिंजर साँस ||
मन को मृतक (शांत) देखकर यह विश्वास न करो कि वह अब दोखा नहीं देगा| असावधान होने पर वह पुनः चंचल हों सकता है इसलिए विवेकी सन्त मन में तब तक भय रखते हैं, जब तक शरीर में श्वास चलता है|
कबीर मिरतक देखकर, मति धरो विश्वास | कबहुँ जागै भूत है करे पिड़का नाश ||
ऐ साधक! मन को शांत देखकर निडर मत हो| अन्यथा वह तुम्हारे परमार्थ में मिलकर जाग्रत होगा और तुम्हें प्रपंच में डालकर पतित करेगा|
अजहुँ तेरा सब मिटै, जो जग मानै हार | घर में झजरा होत है, सो घर डारो जार ||
आज भी तेरा संकट मिट सकता है यदि संसार से हार मानकर निरभिमानी हो जाये| तुम्हारे अंधकाररुपी घर में को काम, क्रोधादि का झगड़ा हो रहा है, उसे ज्ञानाग्नि से जला डालो|
सत्संगति है सूप ज्यों, त्यागै फटकि असार | कहैं कबीर गुरु नाम ले, परसै नहीँ विकार ||
सत्संग सूप के ही तुल्ये है, वह फटक कर असार का त्याग कर देता है| तुम भी गुरु ज्ञान लो, बुराइयों छुओ तक नहीं|
इति
The Poet
Kabir
1398 · 1518
To speak of Kabir within the ordinary parameters of literary biography is almost impossible. Born in the fifteenth century to a Muslim weaver's family in the sacred Hindu city of Banaras, he became a voice that refused to be domesticated by any temple, mosque, or scholarly apparatus. Kabir claimed no scripture, no caste, and no sacred language as his exclusive property. He stood at the loom of reality and wove his dohas (devastating two-line couplets) from the raw thread of direct spiritual encounter. His critique was not merely religious but civilizational. He asked with the serene ferocity of an awakened mind why human beings had chosen the architecture of division over the open sky of the divine. Centuries have passed, empires have crumbled, and languages have shifted. Yet, Kabir's couplets are still recited in village squares and debated in universities today. He requires no temple because he built one inside language itself. He is the conscience of the Indian soul.

Paired Painting
Saint Shravana Goes to Heaven
This poignant artwork captures a deeply emotional episode from the epics, depicting the noble ascetic Shravana Kumar ascending toward the celestial realms in a divine beam of light. Shravana, renowned for his unwavering devotion and selfless care for his blind aging parents, tragically met his end through an accidental arrow shot by King Dasharatha. Yet, his pure soul transcends earthly sorrow, rising above the sacred funeral pyre as divine beings witness his liberation. Below, grieving figures gaze upward in reverence, embodying the collective grief and spiritual awe of a deeply sacred moment that honors supreme filial piety.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jeevan Ki Mahima carries.