
साँझ-9
Sanjh-9
Jagdish Gupta
15 verses · ~36 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

15 verses · ~3 min
नयनों ने जैसे कोई, उत्सुक उत्सव देखा हो। श्यामल पुतली के ऊपर, बन गई एक रेखा हो।।१०६।।
अमृत की प्यासी आँखें, मुख छिव तकती घूमेंगी। मानस की कोमल लहरें, सुकुमार चरण चूमेंगी।।१०७।।
सुरधनु सी उन बाँहों को, भुज-पाश रहेंगे घेरे। आआे भी तो पलभर को, पावन-प्रदेश में मेरे।।१०८।।
तुम हो, तम हो, निजर्न हो, सौन्दयर्-सुधा-रस बरसे। कुसुमायुध वेध रहा हो, अंतर केशर के शर से।।१०९।।
रजनी के अन्ितम क्षण में, चुपके-चुपके ऊषा बन। तुम कौन स्वप्न में आये, भर गये दृगों में हिमकन।।११०।।
उस क्षण तुमको पाते ही, जल होकर बहा समपर्ण। कितने दिन इन प्राणों में, अकुलाता रहा समपर्ण।।१११।।
सौ बार समय-सागर में, लय होंगे साँझ-सवेरे। तुम गिन न सकोगे फिर भी, धड़कने हृदय की मेरे।।११२।।
सिर पर भौरो सी काली, दुख की छाया गहरी थी। सुमनावलियाँ रोती थीं, आँखों में आेस भरी थी।।११३।।
झुलसी थीं उत्पीड़न से, पंखुरियाँ आतप-मारी। जलकण बन ढलक गई थीं, सौरभ की सिसकन सारी।।११४।।
आँसू-शबनम के कन में, ढालते अपिरिमत मद को। तुम कौन किरन से आये, रंग गये उदार जलद को।।११५।।
मच गया विकल-कोलाहल, रजनी के अन्तःपुर में। किरनों की कोमल लपटें, जब उठीं तिमर के उर में।।११६।।
ज्यों ही ऊषा तिर उतरी, धँुधली सी क्षितिज पटी पर। नवनीत-श्वेत सुमनों की, मधु-वृष्टि हुई अवनी पर।।११७।।
आँसू-श्रमकण से बोझिल, पलकों के पंख पसारे। उड़ गये नयन-नीड़ो से, सपनों के विहग बिचारे।।११८।।
निशि ने श्लथ-केश समेटे, नत नयन-कुमुद सकुचाये। ऊषा ने अरूणांचल से, तारों के दीप बुझाये।।११९।।
मेरे प्रसुप्त जीवन में, आई जागृति की बेला। अधमँुदे दृगों से देखा, मैंने सुकुमार उजेला।।१२०।।
इति

Paired Painting
Usha Dreaming
In this evocative masterpiece, Raja Ravi Varma captures the ethereal moment when Princess Usha, daughter of the formidable Asura king Banasura, is visited in her sleep by the vision of Aniruddha. The painting breathes life into the Puranic legend of a love that transcends the physical realm. Usha lies in a state of tranquil slumber, her form illuminated by a golden, dreamlike glow, while the apparition of her future lover, Aniruddha, appears behind her like a soft, translucent shadow. Varma masterfully blends European academic techniques with the spiritual depth of Indian mythology, turning a classic tale of longing into a timeless meditation on the nature of destiny and the heart, which seeks its companion even before the eyes have opened to behold them.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sanjh-8 carries.